आज 10 मार्च को सोने और चांदी के रेट में जोरादार उछाल देखने को मिल रहा है. सोने का भाव 1296 रुपये उछलकर प्रति 10 ग्राम उछल गया है. ऐसे में कीमत 161595 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है. इसके अलावा चांदी का भाव 10,846 रुपये चढ़कर 278006 पर आ गया है.
आज 10 मार्च को सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार तेजी देखने को मिली है. सोने का भाव 1296 रुपये बढ़कर 1,61,595 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है. वहीं चांदी की कीमत में भी बड़ी बढ़त आई है और यह 10,846 रुपये चढ़कर 2,78,006 रुपये पर पहुंच गई है. सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली क्योंकि एनर्जी की बढ़ती कीमतों से महंगाई बढ़ने की चिंता बढ़ गई है. इससे निवेशकों को उम्मीद कम हो गई है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व जल्द ही ब्याज दरों में कटौती करेगा.
टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, CME ग्रुप के FedWatch टूल के मुताबिक निवेशकों को लगता है कि 18 मार्च को होने वाली बैठक में फेड ब्याज दरों को फिलहाल स्थिर रख सकता है. आमतौर पर सोने को महंगाई से बचाव का अच्छा साधन माना जाता है, जबकि कम ब्याज दरें सोने की कीमतों को सहारा देती हैं क्योंकि इससे बिना ब्याज वाले इस निवेश को रखना ज्यादा आकर्षक हो जाता है. आज स्पॉट गोल्ड की कीमत 0.8% बढ़कर 5,179.52 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई है. वहीं अप्रैल डिलीवरी के लिए अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स भी 1.7% चढ़कर 5,188.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है.