Gold Silver Prices Today: आज सोने और चांदी के रेट में गिरावट देखने को मिल रही है. MCX पर सोने का भाव 1000 रुपये सस्ता हो गया है. चांदी का रेट भी आज MCX पर फिसल गया है. चांदी के रेट में आज 4000 रुपये की गिरावट देखी जा रही है. इसके अलावा वहीं स्पॉट सिल्वर 2.7 फीसदी गिरकर 74.51 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि इससे पहले इसमें 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी गई थी. आज 17 फरवरी को सोने और चांदी का लेटेस्ट दाम क्या है? ये आपको बताते हैं.
इससे पहले यानी मंगलवार को सोने की कीमतों में करीब 1 फीसदी की गिरावट आई. इसका मुख्य कारण लूनर न्यू ईयर के चलते छुट्टी माना गया. एशिया के बड़े बाजारों में कारोबार बहुत कम रहा क्योंकि चीन जैसे देशों में छुट्टियां चल रही हैं. इससे ट्रेडिंग सुस्त हो गई. साथ ही मजबूत अमेरिकी डॉलर ने भी सोने पर दबाव डाला. अंतरराष्ट्रीय बाजार में स्पॉट गोल्ड 0.9 फीसदी गिरकर 4,947.98 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया. अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स अप्रैल डिलीवरी के लिए 1.6 फीसदी गिरकर 4,966.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गए.
आज सोने- चांदी का रेट
सोने का रेट आज कॉमैक्स पर फिसल गया है. गोल्ड रेट में -1.51 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है. ऐसे में कीमत 4970.80 डॉलर प्रति औंस पर आ गई है. साथ ही चांदी के भाव में भी गिरावट है. चांदी का रेट 3.80 फीसदी लुढ़क गया है और कीमत 75.00 डॉलर प्रति औंस पर है.
क्या आगे भी सोने-चांदी के दाम में जारी रहेगी गिरावट?
सोने और चांदी की कीमतों पर इस समय मुनाफावसूली का दबाव बना हुआ है. साथ ही बाजार की नजर अमेरिका के पर्सनल कंजम्पशन एक्सपेंडिचर (PCE) के आंकड़ों और फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (FOMC) की बैठक की कार्यवाही पर टिकी है. इन वजहों से इनकी रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई है. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के वाइस प्रेसिडेंट (EBG-कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च) प्रणव मेर का कहना है कि सोने और चांदी की कीमतों में आगे भी कुछ समय तक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है. उन्होंने कहा कि अमेरिकी जीडीपी के आंकड़े, PCE महंगाई के डेटा और फेडरल रिजर्व के अधिकारियों की टिप्पणियों पर बाजार की खास नजर रहेगी, जिससे अस्थिरता बनी रह सकती है. उनके मुताबिक, फिलहाल ट्रेडर्स के बीच साफ दिशा नहीं है, इसलिए बुलियन बाजार कंसोलिडेशन के दौर में है. निवेशक कीमतों की अगली दिशा को लेकर बंटे हुए हैं और नए मजबूत संकेतों का इंतजार कर रहे हैं.
सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश माना जाता है. लोग अनिश्चित समय में सोने में पैसा लगाते हैं. वहीं चांदी की कीमतें औद्योगिक मांग और निवेश दोनों से प्रभावित होती हैं. इसलिए चांदी में ज्यादा तेज बदलाव आते हैं. एक्सपर्ट्स कहते हैं कि वैश्विक आर्थिक स्थिति में अनिश्चितता, प्रॉफिट बुकिंग यानी मुनाफा वसूलना, डॉलर की ताकत और अंतरराष्ट्रीय बाजार के ट्रेंड का सीधा असर भारत के बाजार पर पड़ता है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.