Crude Oil Prices : कच्चे तेल की कीमतों में कल जोरदार उछाल आया और ब्रेंट क्रूड का रेट 117 डॉलर प्रति बैरल तक हो गया. अचानक बढ़ी कीमत ने पूरी दुनिया में हड़कंप मचा दिया. लेकिन, राहत की बात यह है कि आज क्रूड का रेट 10 फीसदी तक टूट गया है.
ख़बरें फटाफट
कच्चे तेल की कीमत में आज जोरदार गिरावट आई है.
नई दिल्ली. कच्चे तेल के दाम मंगलवार को 10 फीसदी तक टूट गए. कल यानी सोमवार को इंट्राडे में 117 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंचा ब्रेंट क्रूड आज सुबह 7:40 बजे 10.17 फीसदी टूटकर 85.15 डॉलर पर कारोबार कर रहा था. यह गिरावट तब आई है जब पिछले सत्र में कीमतें तीन साल के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गई थीं. बाजार में आई इस ‘राहत की लहर’ का मुख्य कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का वह बयान रहा, जिसमें उन्होंने अमेरिका-ईरान युद्ध जल्द खत्म होने की उम्मीद जताई है.