KVS Admission Result 2026-27: अगर आपने अपने बच्चे का एडमिशन केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) में सत्र 2026-27 के लिए करवाने के लिए आवेदन किया है तो अब इंतजार का समय लगभग खत्म होने वाला है. हर साल लाखों लोग अपने बच्चों के लिए KVS स्कूल चुनते हैं क्योंकि यहां पढ़ाई का स्तर अच्छा होता है और फीस भी किफायती रहती है.
इस बार भी बालवाटिका (Balvatika) और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए बड़ी संख्या में आवेदन आए हैं. अब सभी की नजरें प्रोविजनल सिलेक्शन लिस्ट पर हैं, जो अप्रैल महीने में अलग-अलग चरणों में जारी की जाएगी. तो आइए जानते हैं कि बालवाटिका और कक्षा 1 में एडमिशन के लिए KVS की पहली लिस्ट किस दिन आएगी. यहां से चेक करें.
KVS की पहली लिस्ट किस दिन आएगी
केंद्रीय विद्यालय संगठन (KVS) के शेड्यूल के मुताबिक बालवाटिका 1, 2 और 3 के लिए पहली प्रोविजनल लिस्ट 8 अप्रैल 2026 को जारी होगी, जबकि कक्षा 1 की पहली लिस्ट 9 अप्रैल 2026 को आएगी. हालांकि असम, केरल और पुडुचेरी में चुनाव होने की वजह से इन दोनों कक्षाओं की लिस्ट वहां 10 अप्रैल 2026 को जारी की जाएगी. इस प्रोविजनल लिस्ट में दो तरह के नाम शामिल होंगे. जिसमें पहला, जिन छात्रों का चयन हो गया है यानी सिलेक्टेड लिस्ट और दूसरे में वह छात्र जो प्रतीक्षा सूची वेटिंग लिस्ट में रखे गए हैं, ऐसे में अगर सीटें खाली होती हैं तो उन्हें आगे मौका मिल सकता है.
एडमिशन प्रक्रिया क्या है?
KVS में एडमिशन एक तय क्रम और नियम के अनुसार किया जाता है, जिसमें सबसे पहले RTE (Right to Education) के तहत आने वाले बच्चों का चयन होता है. इसके बाद Service Priority Category I और II के छात्रों को एडमिशन दिया जाता है, जो आमतौर पर सरकारी कर्मचारियों से जुड़े होते हैं. लास्ट में अगर सीटें बच जाती हैं तो बाकी सामान्य श्रेणी के छात्रों को मौका दिया जाता है. पूरी प्रक्रिया अलग-अलग कैटेगरी के हिसाब से चरणबद्ध तरीके से पूरी की जाती है, ताकि सभी को नियम के अनुसार अवसर मिल सके.
यह भी पढ़ें – KVS Admission Result 2026: Balvatika और Class 1 की पहली सूची इस तारीख को होगी जारी
ऑफलाइन एडमिशन की डेट क्या है?
अगर किसी केंद्रीय विद्यालय में ऑनलाइन आवेदन पूरे नहीं आते हैं, तो KVS ऑफलाइन एडमिशन की प्रक्रिया शुरू करेगा. इसके तहत सबसे पहले 21 अप्रैल 2026 को विशेष नोटिफिकेशन जारी किया जाएगा, उसके बाद 22 से 26 अप्रैल 2026 के बीच अभिभावक ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे. इसके बाद 27 से 30 अप्रैल 2026 के बीच लिस्ट जारी की जाएगी और एडमिशन पूरा किया जाएगा. यह ऑफलाइन प्रक्रिया खासकर RTE, SC, ST और OBC कैटेगरी के बच्चों के लिए लागू होगी.
यहां से चेक करें रिजल्ट
KVS की सिलेक्शन लिस्ट आप आसानी से संबंधित स्कूल की ऑफिशियल वेबसाइट पर, स्कूल के नोटिस बोर्ड पर, या स्कूल के सोशल मीडिया पेज पर देख सकते हैं. क्लास 11 को छोड़कर बाकी सभी क्लासों में एडमिशन की अंतिम तारीख 30 जून 2026 है, लेकिन अगर किसी स्कूल में सीटें खाली रहती हैं तो एडमिशन 31 जुलाई 2026 तक भी पूरे किए जा सकते हैं, ताकि सभी छात्रों को अवसर मिल सके.
यह भी पढ़ें – कागजों की कसौटी पर PCS की नौकरी, 154 चयनितों की किस्मत अब दस्तावेजों के सहारे
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.