‘बिग बॉस 19’ खत्म हो चुका है, लेकिन इसके कंटेस्टेंट्स अब तक भी चर्चा में बने हुए हैं. ना केवल इस शो के कंटेस्टेंट्स बल्कि उनके परिवार के लोग भी चर्चा का हिस्सा बने हुए हैं. यहां हम बात कर रहे हैं कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल की. अयान को शो में अपनी मां को चियर करते हुए 2-3 बार देखा गया. जिसके बाद से वो चर्चा में आ गए हैं. लेकिन यहां केवल अयान नहीं बल्कि उनके साथ ‘बिग बॉस 19’ फेम फरहाना भट्ट भी सुर्खियों में आ गई हैं. आइये बताते हैं कैसे!
अयान ने शेयर कीं फोटोज
दरअसल हाल ही में कुनिका सदानंद के बेटे अयान लाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए कुछ फोटोज शेयर की हैं. इन फोटोज में अयान के साथ एक नड़की नजर आ रही है. हालांकि इस लड़की का चेहरा फोटोज में नहीं दिख रहा है केवल उनके बाल ही दिख रहे हैं. इन फोटोज को शेयर करते हुए अयान ने कैप्शन में लिखा, ‘वैलेंटाइंस वीक कुछ इस तरह से दिखेगा’.
यूजर्स को आई फरहाना याद
अयान ने जैसे ही ये फोटोज शेयर कीं, सोशल मीडिया पर लोगों को फरहाना भट्ट याद आ गई. लोगों ने इस पोस्ट पर कमेंट कर लिखा कि ये तो फरहाना भट्ट है. एक यूजर ने लिखा, ‘ये तो पक्का फरहाना है’, एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘मुझे लगा ये फरहाना है’. कई लोगों ने इस पोस्ट पर केवल फरहाना का नाम लिखते हुए दिल बनाया है.


फरहाना और अयान की जोड़ी
‘बिग बॉस 19’ में जब फैमिली वीक हुआ था तब अयान अपनी मां कुनिका के लिए शो में आए थे. लेकिन शो में एंटर करते ही सबसे पहले अयान ने फरहाना को हग किया. ऐसे में लोगों ने फरहाना और अयान के सीन की खूब क्लिप्स काटीं. इतना ही नहीं लोगों को इनकी जोड़ी इतनी पसंद आई थी कि उनका #fayan ही बना दिया था.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.