टीम इंडिया में चाइनामैन के नाम से फेमस स्टार स्पिनर कुलदीप यादव ने शनिवार, 14 मार्च को अपनी दोस्त वांशिक वंशिका चड्ढा के साथ उत्तराखंड के मसूरी में शादी रचाई। कुलदीप की शादी समारोह में परिवार से लेकर करीबी दोस्त-यार और टीम इंडिया के कई स्टार भी शामिल हुए।
कुलदीप की शादी के जश्न में संगीत से लेकर नाच-गाना का शानदार माहौल देखने को मिला। कुलदीप की शादी में एक तरफ युजवेंद्र चहल में महफिल लूटने का काम किया, तो दूसरी तरफ तिलक वर्मा से लेकर रिंकू सिंह ने भी जमकर धमला मचाया। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी जमकर मस्ती किया।
कुलदीप की शादी में मोहम्मद कैफ ने लूटी महफिल
कुलदीप की शादी में एक तरफ युजवेंद्र चहल में महफिल लूटने का काम किया, तो दूसरी तरफ टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने भी खूब महफिल लूटी। मोहम्मद कैफ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में मोहम्मद कैफ अन्य खिलाड़ियों के साथ जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि मोहम्मद कैफ डांस करते हुए रिंकू सिंह और तिलक वर्मा पर पैसे उड़ाए, जो शादी में चार चांद लगा दिए। मोहम्मद कैफ का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
रिंकू और तिलक ने भी शादी में चार चांद लगाए
कुलदीप की शादी में सिर्फ मोहम्मद कैफ ने ही नहीं, बल्कि भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह और तिलक वर्मा ने भी जमकर महफिल लूटा। मोहम्मद कैफ के अलावा, इन दोनों में भी शादी में जमकर डांस किया, जिसका वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रिंकू सिंह अपनी मंगेतर प्रिया सरोज के साथ ढोल-नगाड़े पर जमकर डांस किया।
तिलक वर्मा ने ढोल पर बैठकर किया डांस
कुलदीप की बारात से तिलक वर्मा का वीडियो भी वायरल हुआ है। उन्होंने अपने डांस से जो समां बांधा वो देखने लायक रहा। तिलक ने ढोल पर बैठकर गजब का डांस किया। कुलदीप के दोस्तों ने ढोल की थाप और जोशीले डांस से शादी में चार चांद लगा दिए।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.