बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और सैफ अली खान की जोड़ी बॉलीवुड के पावर कपल में से एक है. करीना अक्सर सोशल मीडिया पर सैफ के प्रति अपने प्यार का इजहार करती रहती हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि करीना कपूर खान के रियल लाइफ हीरो सैफ अली खान नहीं हैं! जी हां, ये बात खुद करीना ने ही कही है. उनका रियल लाइफ हीरो सैफ अली खान नहीं बल्कि कोई और ही है.
कौन है करीना कारियल लाइफ हीरो?
करीना कपूर खान ने सैफ को अपना रियल लाइफ हीरो मानने से साफ मना कर दिया है. जब उनसे पूछा गया कि उनके जीवन का रियल लाइफ हीरो कौन है तो एक्ट्रेस ने सैफ का नाम नहीं लिया. बल्कि करीना ने बताया कि उनके दोनों बच्चे उनके रियल लाइफ हीरो हैं. अपने दोनों बच्चों से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है.
‘मरते दम तक बदलेंगे नहीं’
दरअसल करीना हाल ही में जी न्यूज के शो संवाद विथ रियल हीरोज में शामिल हुई थीं. इस दौरान जब उनसे पूछा गया कि उनकी जिंदगी का रियल लाइफ हीरो कौन है तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मेरी जिंदगी में हीरोज हमेशा चेंज होते रहे हैं स्क्रीन पर, वो तो चेंज होते रहता है. लेकिन मेरी रियल लाइफ के दो हीरोज हैं जो मैं गर्व से कहना चाहूंगी कि मेरे मरते दम तक कभी चेंज ना हों. वो हीरो हैं मेरे दो छोटे बच्चे हैं मेरे बेटे. वो मेरे सुपरहीरो हैं क्योंकि बच्चे पैरेंट्स को ताकत देते हैं, वही मेरे हीरो है’.
बच्चों सीखा मां बनना
करीना ने बताया कि उन्होंने अपने बेटों से बहुत कुछ सीखा है. एक्ट्रेस ने बताया कि, ‘सबसे पहले तो मैंने मां बनना सीखा अपने पहले बेटे से, क्योंकि किसी को पता नहीं होता है, हम औरतें जो हैं हमेशा कहती हैं कि जिन्हें मां बनने का सपना होता है वो बोलती हैं कि एक दिन मेरा अपना बच्चा होगा. लेकिन हमें पता नहीं होता है कि क्या करना होता है, प्रेगनेंसी से लेकर जन्म तक जब तक बच्चा हाथ में नहीं होता तब तक हमें पता नहीं होता कि हमें क्या करना है. वो ही हमें सिखाता है’. आगे एक्ट्रेस ने कहा, ‘मेरा पहला बेटा जो है वो 10 साल का हो गया है और इन 10 ने सालों में मुझे बहुत सिखाया है. मुझे कितना स्ट्रॉन्ग होना है, मुझे कितना सॉफ्ट होना है, कभी कभी गुस्सा भी आता है.’
वायरल वीडियो पर रिएक्शन
करीना का कुछ दिन पहले एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वो अपने छोटे बेटे जेह को आंखें दिखाकर शैतानी ना करने को कह रही थीं. इस वीडियो पर बने मीम्स पर रिएक्ट करते हुए करीना ने कहा, ‘हां वो मीम बन गया है कि सारे इंडियन मॉम्स अपने बच्चों को आंखें दिखाती हैं. मैं भी नॉर्मल ही मां हूं. क्योंकि मेरी मां ने मुझे आंखें दिखाई हैं, तो उनसे ही मैंने सीखा है कि मुझे जेह को आंखें दिखाना हैं’.
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.