किन-किन पदों पर होगी भर्ती?
जेवर एयरपोर्ट वैकेंसी 2026 के तहत कई श्रेणियों में नियुक्तियां की जा रही हैं, जिसमें कस्टमर सर्विस एजेंट (CSA), चेक-इन स्टाफ, टर्मिनल ऑपरेशंस, एयरसाइड मैनेजमेंट, कार्गो हैंडलर, लोडर, हाउसकीपिंग स्टाफ, मेंटेनेंस टेक्नीशियन समेत सिक्योरिटी गार्ड और स्पेशलाइज्ड टेक्निकल पद शामिल हैं।
योग्यता और आयु सीमा (Eligibility & Age Limit)
जेवर एयरपोर्ट ने अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की हैं। जिसमें 10वीं/12वीं पास के लिए कार्गो, लोडर और हाउसकीपिंग जैसे पद शामिल हैं। वहीं, ग्रेजुएट युवाओं के लिए कस्टमर सर्विस, ग्राउंड स्टाफ और ऑपरेशंस जैसे पद हैं।
अगर आयु सीमा की बात करें तो आवेदन के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं, पद के अनुसार अधिकतम आयु 27 से 35 वर्ष के बीच रखी गई है। इसमें आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC) को नियमानुसार छूट का भी प्रावधान है।
सैलरी पैकेज (Salary Details)
जेवर एयरपोर्ट में सैलरी पद और अनुभव के आधार पर काफी आकर्षक रखी गई है। जिसमें एंट्री लेवल पर ₹15,000 से ₹30,000 प्रति माह होगी। जबकि अनुभवी उम्मीदवारों के लिए ₹25,000 से ₹50,000 प्रति माह सैलरी होगी। वहीं सीनियर/स्पेशलाइज्ड पदों के लिए ₹50,000 से ₹1,00,000 या उससे अधिक (साथ ही पीएफ, मेडिकल और अन्य भत्ते) की सैलरी मिलेगी।
यह भर्ती जेवर एयरपोर्ट एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी (YIAPL) के तहत संचालित है, इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई सभी शर्तों और नियमों को ध्यानपूर्वक जरूर पढ़ें।
चयन प्रक्रिया (Selection Process)
चयन की प्रक्रिया पारदर्शी और मल्टी-लेवल होगी-
- शॉर्टलिस्टिंग: प्राप्त आवेदनों में से योग्य उम्मीदवारों को उनके प्रोफाइल के आधार पर चुना जाएगा।
- लिखित परीक्षा/साक्षात्कार: कुछ तकनीकी पदों के लिए परीक्षा हो सकती है, अन्यथा सीधे HR और टेक्निकल इंटरव्यू राउंड होंगे।
- डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: सफल उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
- मेडिकल टेस्ट: एयरपोर्ट के मानकों के अनुसार शारीरिक फिटनेस की जांच।
आवेदन कैसे करें? (How to Apply)
इच्छुक उम्मीदवार नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं-
- नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट www.niairport.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Careers’ या ‘Recruitment 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपनी योग्यता के अनुसार पद का चुनाव करें और ‘Apply Now’ पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और जरूरी डॉक्यूमेंट्स (जैसे मार्कशीट, आईडी प्रूफ, फोटो) अपलोड करें।
- फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका एक प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.