फिलहाल, इंडियन वेल्स और मियामी ओपन एक साथ जीतने को ‘सनशाइन डबल’ कहा जाता है और 2017 में रोजर फेडरर के बाद यह कमाल करने वाले सिनर दूसरे पुरूष खिलाड़ी हैं। वहीं, सिनर ने तीन साल पहले भी मियामी ओपन जीता था। पिछले साल प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन के कारण निलंबन की वजह से वह इस टूर्नामेंट से बाहर रहे थे।
दुनिया के नंबर दो खिलाड़ी सिनर ने मुकाबले में अपने पहले सर्विस पर 92 प्रतिशत अंक जीते और पूरे मैच के दौरान मिले तीनों ब्रेक पॉइंट बचाए। इस जीत के साथ उन्होंने मास्टर्स 1000 मुकाबलों में बिना सेट गंवाए अपनी जीत की सीरीज को 17 तक पहुंचा दिया।
मुकाबले के बाद सिनर ने कहा कि, हमने इस मुकाम तक पहुंचने के लिए काफी मेहनत की है इसलिए मैं बेहद खुश हूं। अब घर लौटने को लेकर उत्साहित हूं। पहील बार सनशाइन डबल हासिल करना मेरे लिए अविश्वसनीय है मैंने कभी नहीं सोचा था कि ये संभव हो पाएगा।
The 26th Jannik Sinner trophy lift…
🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆🏆
2-time Miami Open Champion.
Playing untouchable tennis. 🇮🇹🦊
pic.twitter.com/oHTiUa8KM4— The Tennis Letter (@TheTennisLetter) March 30, 2026
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.