Jackie Shroff: कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के मंच पर हाल ही में जैकी श्रॉफ और माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) जैसे दिग्गजों ने अपनी मौजूदगी से चार चांद लगाए। इस दौरान, दोनों कलाकारों ने अपनी फिल्मों से जुड़े कई रोमांचक किस्से साझा किए। इस बीच, जैकी ने खुलासा किया कि कैसे माधुरी दीक्षित के साथ रोमांस करने में उन्हें शर्म आ जाती थी।
शो के दौरान माधुरी ने बताया कि उनकी जैकी श्रॉफ से पहली मुलाकात ‘कर्मा’ की शूटिंग के दौरान हुई थी। उनका फिल्म में एक छोटा सा रोल था। वो एक गाना कर रही थीं।
माधुरी दीक्षित को निहारते रहे जैकी श्रॉफ
‘धक धक गर्ल’ ने आगे खुलासा किया कि कैसे जैकी श्रॉफ और अनिल कपूर उन्हें कोने से देख रहे थे। वो उस समय फिल्म इंडस्ट्री में नई थीं इसलिए काफी घबराई हुई थीं। जब होस्ट कपिल शर्मा ने जैकी से पूछा कि आप अपनी रिहर्सल छोड़कर माधुरी का डांस क्यों देखने लग गए।
इस पर जैकी ने बताया- “कभी-कभी आपको खुद को भूल जाना ही पड़ता है। माधुरी ने मेरे साथ हर तरह के किरदार निभाए हैं। उनके साथ काम करके मुझे खुशी होती है। उन्होंने मेरी पत्नी, मेरी गर्लफ्रेंड और ‘संगीत’ में मेरी सास का रोल भी किया है।”
‘माधुरी दीक्षित के सामने झुक जातीं नजरें’
जब कपिल ने आगे माधुरी से पूछा कि क्या उन्हें किसी एक्टर के साथ बड़े पर्दे पर रोमांस करते समय घबराहट महसूस हुई है तो जैकी ने कहा कि उन्हें हुई है। हीरो स्टार ने कहा कि “मुझे माधुरी के साथ रोमांटिक सीन करते समय बहुत शर्म आती थी। मुझे इसकी आदत नहीं थी। फिल्म रियल लाइफ की तरह ही शूट होती हैं। कुछ फीलिंग्स निजी होती हैं; वे दिल में रहती हैं। आप उन्हें पर्दे पर कैसे दिखा सकते हो?”
जैकी ने माधुरी की तारीफ करते हुए कहा कि जब वो बोलती हैं, तो उनकी आंखों में देखकर बात करना या गाना बहुत मुश्किल हो जाता है। उनकी नजरें शर्म से झुक जाती हैं। गौरतलब है कि जैकी और माधुरी ने साथ में ‘राम लखन’, ‘परिंदा’, ‘खलनायक’, ‘100 डेज’, ‘देवदास’ और ‘टोटल धमाल’ जैसी फिल्में की हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.