स्टार प्लस के पॉपुलर शो इश्कबाज में दादी का कैरेक्टर प्ले कर लोगों के दिलों पर राज करने वाली नवनिंद्र बहल का 76 साल की उम्र में निधन हो गया. इस बात की जानकारी उनके बेटे कनु बहल ने खुल सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर ऑफिशियल तरीके से दी.
नवनिंद्र बहल के निधन की खबर सुनने के बाद इश्कबाज के फैंस काफी दुखी नजर आ रहे हैं.साथ ही एक्ट्रेस की आत्मा की शांति की कामना कर रहे हैं. अपनी मां नवनिंद्र बहल की तस्वीर को शेयर कर कनु बहल ने इमोशनल पोस्ट लिया.
मां की याद में कनु बहल ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
उन्होंने लिखा,’मेरी शक्ति, मेरा विश्वास, प्यार, गाइड, गुरु, मेरा दिल, अलविदा मां, जबतक आप मुझे दोबारा जन्म दो. मेरी आंखें हमेशा आपकी बेमिसाल मुस्कान, प्यारी हंसी और जिज्ञासू आंखों को ढूंढती रहेंगी. यूं ही रोशन रहे, मेरी आत्मा को रोशन करने के लिए आपका धन्यवाद.’
फैंस से लेकर सेलेब्स तक ने इस पोस्ट पर शोक व्यक्त किया है. फैंस ने दुख जाहिर करते हुए अपनी यादें शेयर की हैं. एक यूजर ने लिखा,’वो मेरी टीवी की सबसे पसंदीदा नानी थीं.’दूसरे यूजर ने लिखा,’भगवान आपकी आत्मा को शांति दें.’
तीसरे यूजर ने लिखा,’उनके किरदार और एक्टिंग शानदार थे.’चौथे यूजर ने लिखा,’भगवान इनकी आत्मा को शांति दे,कल ही मैंने इन्हें एक वेब सीरीज में देखा है.’आपको बता दें कि नवनींद्र बहल ने डायरेक्टर ललित बहल के संग शादी की थी.
कोविड-19 की वजह से 2021 में उनका निधन हो गया था. अब 5 साल बाद एक्ट्रेस ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया.नवनींद्र बहल ने महज तीन साल की उम्र से ही स्टेज पर परफॉर्म करना शुरू कर दिया था.
टीवी सीरियल्स के अलावा नवनींद्र बहल ने माचिस, ओए लकी लकी ओ औक क्वीन समेत कई फिल्मों में भी काम किया था. इसके अलावा उन्हें द प्राइड और द गुरु जैसे इंटरनेशनल प्रोजेक्ट में भी देखा जा चुका है. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी टीवी से ही हासिल हुई.
ये भी पढ़ें:-OTT पर आते ही छाई ये 1 घंटा 52 मिनट की फिल्म, इस मूवी के आगे कोरियन ड्रामा भी हैं फेल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.