Last Updated:
Ishan Kishan with girlfriend: टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ आईसीसी टी20 विश्व कप के फाइनल में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया. ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल में दमदार अर्धशतकीय पारी खेली. इसके बाद उन्होंने फील्डिंग के दौरान अद्भुत कैच लपकर टीम इंडिया को चैंपियन बनने में मदद की. मैच के बाद वह एक मिस्ट्री गर्ल के साथ नजर आए.
ईशान किशन के साथ उनकी गर्लफ्रेंड
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 विश्व कप के फाइनल में अर्धशतकीय पारी खेलने वाले ईशान किशन के साथ कोई और नहीं बल्कि उनकी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया हैं. फाइनल मैच के लिए अदिति भी ईशान किशन को सपोर्ट करने स्टेडियम पहुंची थीं. ऐसे में टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद अदिति अपने बॉयफ्रेंड ईशान किशन के साथ लवी-डवी अंदाज में दिखीं.
फाइनल में जीत के हीरो रहे ईशान किशन
न्यूजीलैंड के खिलाफ फाइनल मुकाबले में ईशान किशन टीम इंडिया की जीत के हीरो में से एक रहे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे ईशान किशन ने धुआंधार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 25 गेंद में 54 रनों की पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 4 चौके और 4 छक्के भी लगाए. सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, ईशान किशन ने मैच में तीन बेहतरीन कैच लपके, जिसकी वजह से टीम इंडिया की जीत आसान हो गई.
भारत ने 96 रनों से जीता मुकाबला
वहीं इस मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने 96 रनों से इसे अपने नाम किया. मैच में भारतीय टीम को टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी का न्योता मिला था. पहले बल्लेबाजी के लिए टीम इंडिया के लिए ईशान किशन के अलावा संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा की विस्फोटक फिफ्टी से 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया. इस स्कोर के जवाब में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज बुरी तरह से फेल रहे और 19 ओवर में 159 रन बनाकर सिमट गई. इस तरह टीम इंडिया ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब अपने नाम किया.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.