Last Updated:
Ishan Kishan Aditi Hundia News : टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम की जीत के बाद ईशान किशन सुर्खियों में हैं. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ 54 रन बनाए. ईशान ने गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया संग सेलिब्रेट किया.
ईशान किसन और उनकी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया
पटना: भारतीय क्रिकेट टीम की टी20 वर्ल्ड कप 2026 की ऐतिहासिक जीत के बाद स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का नाम सुर्खियों में है. वह अब सिर्फ मैदान में हीं नहीं, बल्कि पर्सनल लाइफ में भी सुर्खियों में छाए हुए हैं. भारत को फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली 96 रनों की शानदार जीत में ईशान ने ताबड़तोड़ 25 गेंदों में 54 रन बनाए थे. इसके बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम में ईशान ने अपनी गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया को गले लगाकर सेलिब्रेशन भी किया था. यह पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. जहां तिरंगे में लिपटे ईशान और अदिति की खुशी साफ दिख रही थी.
जानें ईशान के दादा ने क्या कहा
वहीं, दैनिक भाष्कर की रिपोर्ट के अनुसार ईशान के दादा रामानुग्रह पांडेय ने खुलासा किया है कि उन्होंने पोते से शादी के बारे में पूछा था कि ‘तुम्हारी शादी तक जिंदा रहूंगा?’ तो ईशान ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया था कि ‘दादाजी, मेरी शादी तो अगले साल ही हो जाएगी. आपको मेरे बच्चे के पैदा होने तक रहना होगा. आप उसे अपनी गोद में खिलाएंगे’ यह दिल छू लेने वाला डायलॉग परिवार में खुशी की लहर दौड़ा गया. वहीं, ईशान के दादा ने कहा कि अदिति ईशान की गर्लफ्रेंड हैं, जो जयपुर की मॉडल हैं. ‘जो ईशान को खुश रखे, वही ठीक है. हम उसे पूरी तरह स्वीकार करते हैं.’
जानें कौन हैं ईशान की गर्लफ्रेंड
बता दें कि ईशान किसान की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया, जो मिस डीवा 2018 की विनर, फेमिना मिस इंडिया फाइनलिस्ट और नेशनल ब्यूटी क्वीन कॉन्टेस्ट तक पहुंच चुकी हैं. वह लंबे समय से ईशान को डेट कर रही हैं. उनका अफेयर 2019 IPL से चर्चा में आया था. जब अदिति ‘मिस्ट्री फैनगर्ल’ के रूप में स्टैंड्स में दिखीं. उनके पिता जयपुर में घी कारोबारी हैं. बता दें कि अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और हर मैच में ईशान का सपोर्ट करती हुई दिखाई देती हैं. वहीं, फाइनल मैच से पहले भी वह टीम के साथ डिनर पर भी गई थीं.
ईशान ने की थी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी
वहीं, ईशान किसन के दादा ने इंडीया टीम की जीत पर कहा कि ‘ईशान ने 54 रन बनाए और 3 कैच लिए. पूरी टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि देश के लिए खेलते समय गर्व होता है. उन्होंने राहुल द्रविड़ के कोचिंग में ईशान को घरेलू क्रिकेट खेलने की सलाह का जिक्र किया, जिसके बाद ईशान ने फॉर्म वापस पाई और मुश्ताक अली ट्रॉफी जीतकर टीम इंडिया में वापसी की. वहीं, इस मामले में ईशान की मां ने कहा कि अभी करियर की प्राथमिकता है. अभी शादी की कोई फिक्स डेट नहीं है, लेकिन फैन्स अब अगले साल की शादी का इंतजार कर रहे हैं. जहां दादा की गोद में नन्हा मेहमान खेल सकेगा.
About the Author

बृजेंद्र प्रताप सिंह डिजिटल-टीवी मीडिया में (2021) लगभग 5 सालों से सक्रिय हैं. मेट्रो न्यूज 24 टीवी चैनल मुंबई, ईटीवी भारत डेस्क, दैनिक भास्कर डिजिटल डेस्क के अनुभव के साथ 14 मई 2024 से News.in में सीनियर कंटें…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.