सोशल मीडिया पर आए दिन जानवरों से जुड़े मजेदार वीडियो वायरल होते रहते हैं. कई बार यह वीडियो जानवरों की आपसी मस्ती के होते हैं तो कई बार यह लड़ाई के वीडियो भी होते हैं. लेकिन इन दिनों एक ऐसी बिल्ली का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है, जिसे देखकर लोग भी हैरान है और कंफ्यूज भी हो गए हैं. दरअसल वायरल हो रहे वीडियो में एक बिल्ली तालाब के किनारे बैठी नजर आती है और कुछ ऐसा करती है कि इंटरनेट यूजर्स अपना माथा पकड़ लेते हैं. कई लोग इसे बिल्ली की स्मार्टनेस बता रहे हैं तो कई इसे एआई का कमाल बता रहे हैं. लेकिन वायरल हो रहे बिल्ली के वीडियो पर सोशल मीडिया पर कई मजेदार रिएक्शन सामने आ रहे हैं.
वायरल वीडियो में दिखाई दी बिल्ली की स्मार्टनेस
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @viralshortspot नाम के अकाउंट से वायरल हो रहे एक वीडियो में दिखाई देता है कि एक बिल्ली तालाब के पास बैठी है और उसके मुंह में एक स्ट्रो जैसा पाइप है. वहीं कुछ ही पलों में वह स्ट्रो के जरिए तालाब से पानी पीने की कोशिश करती है. वहीं स्ट्रो से बुलबुले निकलते हैं और कुछ ही देर में बिल्ली पानी के अंदर मौजूद मछली को अचानक से झपट्टा मारकर पकड़ लेती है. यह नजारा इतना अजीब और अनोखा है कि पहली नजर में यकीन करना मुश्किल हो जाता है. वहीं बिल्ली की इस टेक्निकल ट्रिक को देखकर लोग हैरानी जाता रहे हैं कि आखिर यह सच है या फिर एडिटिंग का कमाल है. हालांकि इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हजारों लाइक्स और न्यूज मिल रहे हैं.
एआई या असली टैलेंट लोग हो रहे कंफ्यूज
यह वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन में बहस छिड़ गई. कई यूजर्स ने इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का कमाल बताया. इस वीडियो को देखकर एक यूजर ने कमेंट किया एआई है भाई एआई. वहीं दूसरे ने कहा कह दो कि यह एआई है और एक और कमेंट आया सुपर टैलेंटेड एआई. वहीं कुछ लोगों ने मजाक के अंदाज में बिल्ली की तारीफ की. एक यूजर ने इस वीडियो देखकर कमेंट किया मेरे से ज्यादा दिमाग तो इस बिल्ली के पास है. इसके अलावा एक और यूजर ने कमेंट किया इसलिए बिल्ली को बाघ की मौसी बोलते हैं. वहीं एक यूजर ने कमेंट किया साला बहुत खतरनाक बिल्ला है. इसके अलावा किसी ने कमेंट किया यह वीडियो देखकर बिल्ला समाज में खुशी का माहौल है. लास्ट में एक और यूजर ने मजाक में कहा कितना किटेश भाई ऑन टॉप. हालांकि कुछ यूजर्स इस वीडियो की असलियत पर सवाल भी खड़े किया, उनका कहना है कि बिल्ली का इस तरह स्ट्रो से मछली पकड़ना नॉर्मल व्यवहार नहीं है. ऐसे में संभव है कि यह वीडियो एडिटेड या एआई जनरेटेड है.
ये भी पढ़ें-तुझे बालों से पकड़कर मारूंगी… कुंभ वाली मोनालिसा का यह वीडियो देख घबराए यूजर्स, पूछे ऐसे-ऐसे सवाल
https://platform.instagram.com/en_US/embeds.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.