Last Updated:
irfan pathan statement: पूर्व भारतीय ऑलराउंडर इरफान पठान ने टीम इंडिया के टी20 वर्ल्ड कप जीतने की तारीफ करते हुए उसे सफेद गेंद की क्रिकेट में सबसे बेस्ट टीम बताया है. इरफान ने गौतम गंभीर की भी सराहना की और उन्हें साफ दिल का इंसान बताया.
गंभीर को लेकर क्या बोले इरफान.
इरफान ने कहा, ‘इसमें कोई शक नहीं कि यह सबसे अच्छी व्हाइट-बॉल टीम है.’ उन्होंने सूर्यकुमार के नेतृत्व और गंभीर की भूमिका को एक मजबूत और एकजुट टीम बनाने का श्रेय दिया, जिसने वैश्विक स्तर पर लगातार नतीजे दिए हैं. उन्होंने कहा, ‘जिस तरह से सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी की और जिस तरह से गौतम गंभीर ने टीम को एकजुट रखा, वह शानदार था.’
गंभीर को लेकर क्या बोले इरफान.
पठान ने कहा कि वह गौतम गंभीर की इस बात से काफी प्रभावित हुए कि उन्होंने जीत का श्रेय अजीत अगरकर, वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ को दिया. इरफान ने कहा कि इससे पता चलता है कि गंभीर का दिल बहुत साफ है. उन्होंने कहा, ‘जब आपका दिल साफ होता है और आपके इरादे सही होते हैं, तो आपको नतीजे मिलते हैं. भारतीय क्रिकेट को नतीजा मिला है. आप सभी ने भी इसके लिए प्रार्थना की थी, इसमें कोई शक नहीं है.’
भारतीय टीम टी20 विश्व कप के खिताब का बचाव करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी. इसके साथ ही टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी को रिकॉर्ड तीसरी बार अपने नाम किया. भारत ने इससे पहले साल 2007 और 2024 में टी20 विश्व कप का खिताब जीता था. फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट गंवाकर 255 रन बनाए. इसके जवाब में न्यूजीलैंड की पूरी टीम 19 ओवर में 159 रन बनाकर ढेर हो गई.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.