12 दिन का टूर पैकेज कब से हो रहा है शुरू?
– इस पैकेज की शुरुआत कोलकाता से हो रही है।
– इसमें आपको जयपुर, अजमेर, पुष्कर, उदयपुर और जोधपुर घूमने का अवसर मिलेगा।
– यह पैकेज 12 रात और 13 दिनों का है।
– इस पैकेज के लिए आप हर शनिवार टिकट बुक कर सकती हैं।
– इस पैकेज के जरिए आपको ट्रेन से यात्रा करवाया जाएगा और घूमने के लिए कैब की सुविधा मिलेगी।
– आप इस पैकेज का नाम सर्च कर सकते हैं। टूर पैकेज का नाम है ROYAL RAJASTHAN WITH CONFIRMED TRAIN TICKET EX KOLKATA है।
– पैकेज का कोड EHR137 है।
पैकेज फीस किस तरह से तय की गई है?
– 2 लोग ट्रैवल करने पर पैकेज की फीस ज्यादा है। इसमें आपको 42460 रुपये देने होंगे।
– यदि आप 3 लोगों के साथ में यात्रा कर रहे हैं, तो पैकेज फीस कम है। 3 लोगों के लिए आपको 33780 रुपये है।
– प्रति व्यक्ति पैकेज फीस भरना होगा, हर व्यक्ति को अलग-अगल 33780 रुपये देने होंगे।
– वहीं, बच्चों के लिए पैकेज फीस 16415 रुपये हैय़
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
– 3AC/SL श्रेणी ट्रेन टिकट बुक करने का ऑप्शन मिलेगा।
– स्लीपर का पैकेज फीस सस्ता है।
– इस पैकेज में होटल में ठहरने की व्यवस्या मिल रही है।
– सभी परिवहन और दर्शनीय स्थलों की यात्रा निजी वाहन द्वारा होगी।
– आपको भोजन में सिर्फ नाश्ता दिया जाएगा।
– भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुकिंग का तरीका आसान है।
पैकेज में नहीं मिलने वाली सुविधाएं
– अगर आप पैकेज के अलावा कोई और भी सुविधा लेंगी तो आपको अलग से पैसे देने होंगे।
– मिनरल वाटर, रूम हीटर, शीतल और कठोर पेय और पोर्टर शुल्क जैसी कोई भी सुविधा होटल में लेने पर फीस अलग से देनी होगी।
– आपको दर्शनीय स्थल पर एंट्री फीस के लिए अलग से देने होंगे।
– गाइड शुल्क, हाथी की सवारी, ऊंट की सवारी और घोड़े की सवारी का खर्च पैकेज फीस में शामिल नहीं है।
– ट्रेन का भोजन नहीं मिलेगा।
– इसके अलावा, एचडब्ल्यूएच पर पिक-अप और ड्रॉप सुविधा नहीं मिलेगी।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.