गुजरात पैकेज से जुड़ी जानकारी
– इस पैकेज की शुरुआत मुंबई से हो रही है।
– यह 4 रात और 5 दिनों का टूर पैकेज है।
– आपको बता दें कि, 25 मार्च से इस पैकेज की शुरुआत हो रही है, जिसके बाद से आप हर बुधवार को इसके लिए टिकट बुक कर सकते हैं।
– इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी और घूमने के लिए कैब की सुविधा दी जाएगी।
– इस पैकेज का नाम KEVADIA WITH AHMEDABAD & AMBAJI DARSHAN EX MUMBAI है। गूगल पर पैकेज का नाम सर्च करके आपको सारी जानकारी मिल जाएगी।
– इस पैकेज के जरिए आपको अहमदाबाद और वडोदरा घूमने का अवसर मिलेगा।
इसे भी पढ़े: Statue of Unity देखने का शानदार मौका, IRCTC लाया Ahmedabad का यह सस्ता Holiday Package
कितनी है पैकेज फीस?
– अकेले यात्रा करने पर पैकेज फीस 46845 रुपये है। वहीं, अगर आप परिवार के साथ यात्रा करते हैं, तो पैकेज फीस कम है।
– 2 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 25680 रुपये है।
– 3 लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति पैकेज फीस 20960 रुपये है।
– इसके साथ ही बच्चों के लिए पैकेज फीस 19545 रुपये है।
– आप इस पैकेज को भारतीय रेल की आधिकारिक वेबसाइट से टिकट बुक कर सकते हैं।
पैकेज में मिलने वाली सुविधाएं
– इस पैकेज में आपको ट्रेन से यात्रा कराई जाएगी।
– सीसी और ईसी कोच में टिकट बुक करने का ऑप्शन मिल रहा है।
– सड़क परिवहन एसी वाहन की सुविधा मिलेगी, जिसमें समूह के अनुसार बैठने की सुविधा मिलेगी।
– होटल में ठहरना- अहमदाबाद में 2 रातें और वडोदरा में 2 रातें।
– इस पैकेज में च्यू ऑफ यूनिटी के प्रवेश टिकट शामिल नहीं हैं, आपको अलग से पैसे देने होंगे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.