क्यों फूटा वैभव का गुस्सा?
मैच के बाद वैभव ने खुद अपनी इस झल्लाहट की वजह का खुलासा किया. उनके गुस्से के टीम के प्रति जिम्मेदारी थी. वैभव ने बताया कि अगर वह कुछ देर और क्रीज पर टिकते, तो टीम के लिए 10-20 रन और जोड़ सकते थे, जिससे जीत और आसान हो जाती. उनका इरादा मैच जल्दी खत्म करने का था. वे चाहते थे कि राजस्थान रॉयल्स इस लक्ष्य को कम से कम दो ओवर पहले ही हासिल कर ले.
उन्होंने कहा, “मुझे अफसोस होता है कि अगर मैं कोई ढीला शॉट खेलकर आउट हो जाता हूं, तो टीम को नुकसान होता है. इसीलिए मुझे थोड़ा बुरा लगा कि मैं और लंबा खेल सकता था.”
सबसे तेज शतक का सुनहरा मौका
इस पारी के दौरान वैभव टूर्नामेंट के इतिहास की सबसे तेज सेंचुरी जमाने के बेहद करीब थे. उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 7 चौके और 8 छक्के जड़े. अनुभवी गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार भी उनकी बेखौफ बल्लेबाजी के सामने बेबस नजर आए.
ऑरेंज कैप पर जमाया कब्जा
इस धमाकेदार पारी की बदौलत वैभव सूर्यवंशी ने अपने साथी खिलाड़ी यशस्वी जायसवाल को पीछे छोड़ दिया है और अब आईपीएल 2026 में ऑरेंज कैप उनके सिर सज गई है. महज 15 साल की उम्र में दिग्गजों को धूल चटाने वाले इस खिलाड़ी ने साबित कर दिया है कि वे आने वाले समय के बड़े स्टार हैं.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.