तभी ओवर की आखिरी गेंद पर जीशान ने वापसी की और ईशान किशन का विकेट चटका दिया। विकेट मिलते ही जीशान अपना आपा खो बैठे और उन्होंने बेहद आक्रामक अंदाज में जश्न मनाने लगे। जश्न के सुर में जीशान ने गुस्से में ईशान किशन को उंगली दिखाकर पवेलियन लौटने का इशारा कर दिया। हालांकि आमतौर पर प्रैक्टिस मैचों में खिलाड़ी एक-दूसरे के साथ मजाक करते हैं, लेकिन यहां जीशान का बर्ताव काफी गंभीर नजर आया, जो वायरल हो गया।
जीशान के इस व्यवहार पर ईशान किशन थोड़े हैरान हुए और फिर दोनों के बीच कुछ कहा-सुनी भी हुई। हालांकि, टीम के सीनियर खिलाड़ी और कप्तान होने के नाते ईशान किशन ने मैच की मर्यादा बनाए रखी। वह जीशान के इस ‘एग्रेशन’ पर मुस्कुराते हुए मैदान से बाहर चले गए, जिससे मामला शांत हो गया। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को देखकर हैरान हैं कि एक युवा खिलाड़ी अपने ही कप्तान के साथ ऐसा व्यवहार कैसे कर सकता है।
इस सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के नियमित कप्तान पैट कमिंस चोट के कारण शुरुआती कुछ मैचों से बाहर हो गए हैं। इसलिए उनकी अनुपस्थिति में बोर्ड ने ईशान किशन को टीम की कमान सौंपी है। ऐसे में कप्तानी संभालने से पहले ही टीम के भीतर इस तरह की तकरार चिंता का विषय हो सकती है।
IPL 2026 का पहला मैच 28 मार्च को खेला जाएगा, जो बेहद धमाकेदार होने की उम्मीद है। क्योंकि एक तरफ जहां डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू होगी, वहीं दूसरी ओर हैदराबाद की टीम ईशान किशन की कप्तानी में खेलेगी। ऐसे में टीम अपने अभियान की शुरूआत आक्रामक रूप में कर सकती है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.