IPL 2025: पंत का बल्ला और कप्तानी पर सवाल
आपको बता दें कि पिछले सीजन में पंत का प्रदर्शन निराशाजनक रहा। 14 मैचों में महज 269 रन ठोक सके, जो 2017 के बाद उनका सबसे कमजोर प्रदर्शन था। कप्तानी पर भी उंगलियां उठीं, क्योंकि LSG 10 टीमों में सातवें पायदान पर सिमट गई।
गोयनका ने किया पंत का बचाव
पंत का डटकर बचाव करते हुए गोयनका बोले, “किसी कप्तान के पास चार फिट तेज गेंदबाज न हों, तो वो जादू क्या दिखाएगा? परिस्थितियों को समझना जरूरी है। पंत पर मेरा पूरा यकीन है।”
27 करोड़ की बोली का बोझ और टीम की भूलें
आईपीएल 2025 से पहले 27 करोड़ की रिकॉर्ड बोली से पंत लीग के सबसे महंगे खिलाड़ी बने, लेकिन ऊंची कीमत और टीम की चोटों ने उनके खेल को प्रभावित किया। गोयनका ने कबूल किया कि पिछले साल ट्रॉफी की दौड़ में हम तैयार ही नहीं थे। ऑक्शन और टीम बिल्डिंग में गलतियां हुईं। लेकिन 2026 के लिए हमने सब सुधार लिया है।”
IPL 2026 में LSG की लाइनअप
गोयनका ने कहा, “लोग कहते हैं कि इंग्लिस के लिए 8 करोड़ ज्यादा हैं, लेकिन मुझे लगता है यह शानदार डील है। अगर मैं नोर्किया को 2 करोड़ में लेता हूं, तो मुझे इंग्लिस को लेने की आजादी मिलती है।” LSG अपना पहला मैच 1 अप्रैल को अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलेगी। आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.