Vaibhav Suryawanshi: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का धमाकेदार रोमांच एक बार फिर से शुरू होने वाला है। इस साल आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 के आगाज से पहले राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी फिर चर्चा में हैं। अपनी बल्लेबाजी से सबका ध्यान खींचने वाले वैभव को लेकर इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के विकेटकीपर बल्लेबाज जितेश शर्मा ने एक दिलचस्प बयान दिया है। दरअसल, जितेश ने मजाकिया अंदाज में वैभव को लेकर कहा कि वो मैदान पर तो बहुत अच्छे हैं, लेकिन मैदान के बाहर वो पूरी तरह प्रोफेशनल नहीं है।
वैभव के मुरीद हुए एबी डिविलियर्स
दक्षिण अफ्रीका के स्टार खिलाड़ी एबी डिविलियर्स भी वैभव सूर्यवंशी के मुरीद हो चुके हैं। दरअसल, जितेश शर्मा के साथ एक बातचीत के दौरान एबी डिविलियर्स ने वैभव की जमकर तारीफ की। इस बातचीत के दौरान डिविलियर्स ने कहा इतनी कम उम्र में जिस तरह वैभव ने अपने खेल को संभाला है, वह शानदार है। आगे उन्होंने कहा अंडर-19 में वही आत्मविश्वास और वही खेल दिखाया, जो आईपीएल में नजर आया था।
जितेश शर्मा ने मजाकिया अंदाज में कही बड़ी बात
खास बातचीत के दौरान जहां एबी डिविलियर्स ने वैभव की क्रिकेट समझ की तारीफ की, वहीं जितेश शर्मा ने उनके ऑफ-फील्ड को लेकर हल्के अंदाज में टिप्पणी की। जीतेश ने कहा वैभव अभी पूरी तरह प्रोफेशनल नहीं हैं। आगे उन्होंने कहा कम उम्र में बड़ी सफलता मिलने के बाद खिलाड़ियों के लिए अनुशासन और सेहत पर ध्यान देना होता है, अभी उनके अंदर बचपना दिखना स्वाभाविक है, लेकिन जैसे-जैसे आगे खेलते जाएंगे, उनका अनुशासन और दिनचर्या बेहतर होता जाएगा।
वैभव पिछले सीजन से लगातार सुर्खियों में
वैभव सूर्यवंशी ने पिछले सीजन में जमकर धमाल मचाया था। पिछले सीजन में गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलते हुए पहली ही गेंद पर छक्का जड़ दिया और उसके बाद महज 35 गेंदों में शतक जड़कर तलहका मचा दिया। ऐसे में अब देखना है कि आईपीएल 2026 में वैभव कमाल करते हैं या नहीं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.