शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस को आईपीएल 2026 में अपनी पहली जीत तो नसीब हो गई लेकिन इसके साथ ही कप्तान पर भारी भरकम जुर्माना भी लग गया। दरअसल, बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 1 रन से जीत मिली। इस जीत के बावजूद कप्तान शुभमन गिल के लिए बुरी खबर भी आई है। दरअसल, बीसीसीआई ने गुजरात के कप्तान गिल पर 12 लाख का जुर्माना ठोका है। ये जुर्माना दिल्ली के खिलाफ स्लो ओवर रेट के कारण लगाया गया है।
आईपीएल की रिलीज के अनुसार, गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल पर दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ टाटा इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के मैच नंबर 14 के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने के बाद जुर्माना लगाया गया है।
चूंकि ये आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत उनकी टीम का सीजन का पहला अपराध था जो न्यूनतम ओवर-रेट अपराधों से संबंधित है, गिल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया था।
शुभमन गिल की ये आईपीएल 2026 में स्लो ओवर रेट से जुड़ी पहली गलती है जिस कारण से कप्तान पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। अगर गुजरात इस सीजन अगली बार स्लो ओवर रेट की दोषी पाई जाती है तो कप्तान समेत पूरी टीम पर जुर्माना लगाया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.