IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) का रोमांच बहुत जल्द शुरू होने वाला है। इस साल आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है। लीग का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा।
आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से शुरू होने वाला है, लेकिन उससे पहले ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) ने आईपीएल को लेकर सात नए नियम बनाए हैं, जो मैच शुरू होते ही लागू हो जाएंगे। इन नए नियमों के तहत खिलाड़ियों से लेकर टीमों और उनके परिवारों को लेकर हैं। नए नियम के तहत मैच डे पर प्रैक्टिस पूरी तरह बैन कर दी गई है। वहीं, नए नियम के तहत खिलाड़ियों के साथ परिवार वाले और दोस्त ट्रैवल नहीं कर सकते हैं।
आईपीएल का दूसरा शेड्यूल कब आएगा?
BCCI ने शुरू में सिर्फ 20 मैचों का कार्यक्रम इसलिए जारी किया था, क्योंकि कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। कुछ दिन पहले BCCI के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ल ने कहा था कि विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान होते ही आईपीएल के दूसरे फेज का शेड्यूल जारी हो जाएगा। हालांकि, अभी तक जारी नहीं हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 मार्च से पहले दूसरे फेज का ऐलान कर दिया जाएगा। हालांकि, बीसीसीआई की तरफ से बाकी के बचे मैच के शेड्यूल के बारे में अभी तक कुछ नहीं कहा गया है।
आईपीएल 2026 में कितने मैच खेले जाएंगे?
जब से आईपीएल का पहला शेड्यूल जारी हुआ है, उकसे कुछ दिन बाद से ही यह चर्चा तेज हो गई थी कि IPL 2026 में मुकाबले की संख्या बढ़ाकर 80 की जा सकती है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक अब ऐसा नहीं होने वाला है। 20 मैचों का शेड्यूल पहले ही जारी हो चुका है और बाकी के 54 मैचों का शेड्यूल बहुत जल्दी जारी कर दिया जाएगा।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.