- साथ ही, युवाओं के लिए नए सेफ्टी फीचर्स भी लॉन्च।
Instagram New Feature: फेमश सोशल मीडिया ऐप Instagram ने यूजर्स के लिए एक नया और बेहद काम का फीचर पेश किया है. अब आप कोई भी कमेंट पोस्ट करने के बाद उसे तुरंत ठीक कर सकते हैं. कंपनी ने बताया है कि यूजर्स को कमेंट एडिट करने के लिए 15 मिनट का समय मिलेगा. इस बदलाव का मकसद यूजर एक्सपीरियंस को और आसान और बेहतर बनाना है.
बार-बार एडिट करने की भी मिलेगी छूट
इस नए अपडेट की खास बात यह है कि 15 मिनट के अंदर आप अपने कमेंट को कई बार एडिट कर सकते हैं. पहले अगर कोई गलती हो जाती थी तो पूरा कमेंट डिलीट करके फिर से लिखना पड़ता था जो काफी झंझट भरा था. लेकिन अब इस परेशानी से छुटकारा मिल गया है और यूजर्स को ज्यादा कंट्रोल मिल गया है.
ऐसे करें Instagram पर कमेंट एडिट
अगर आप अपना कमेंट एडिट करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको उस कमेंट को थोड़ी देर तक दबाकर रखना होगा. इसके बाद जो ऑप्शन सामने आएंगे उनमें Edit पर टैप करें. एडिट करने के बाद कमेंट के नीचे ग्रे रंग में Edited लिखा दिखाई देगा जिससे पता चलेगा कि कमेंट में बदलाव किया गया है. ध्यान देने वाली बात यह है कि आप केवल टेक्स्ट को ही एडिट कर सकते हैं. अगर कमेंट में फोटो भी शामिल है तो उसमें बदलाव नहीं किया जा सकेगा.
WhatsApp में पहले से मौजूद है यह सुविधा
WhatsApp पर यह फीचर पहले से ही दिया जा चुका है जहां यूजर्स अपने भेजे गए मैसेज को 15 मिनट के अंदर एडिट कर सकते हैं. एडिट किए गए मैसेज के साथ edited का टैग भी दिखता है ताकि सामने वाले को बदलाव की जानकारी मिल सके.
युवाओं के लिए नए सेफ्टी फीचर्स भी लॉन्च
इसी के साथ Meta अपने प्लेटफॉर्म को और सुरक्षित बनाने पर भी काम कर रही है. हाल ही में भारत में Teen Accounts नाम का फीचर लॉन्च किया गया है जो खासतौर पर कम उम्र के यूजर्स के लिए तैयार किया गया है. इसमें कंटेंट को उम्र के हिसाब से फिल्टर किया जाएगा और संवेदनशील चीजों को सीमित किया जाएगा.
साथ ही, पैरेंट्स के लिए भी नए कंट्रोल ऑप्शन दिए गए हैं जिससे वे बच्चों के ऑनलाइन एक्सपीरियंस पर नजर रख सकें. इन सभी बदलावों का मकसद प्लेटफॉर्म को ज्यादा सुरक्षित और यूजर-फ्रेंडली बनाना है.
यह भी पढ़ें:
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.