Last Updated:
rohit sharma: रोहित शर्मा ने भारत की पुरुष और महिला टीमों पर भरोसा जताते हुए कहा है कि पिछले कुछ समय में मिली सफलताओं की लय की बरकरार रखते हुए आगे भी नए मुकाम हासिल करेंगी. रोहित शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 की जीत और 2025 में भारतीय महिला टीम की वनडे वर्ल्ड कप जीत को गर्व का पल बताया.
रोहित शर्मा ने भारतीय पुरुष और महिला टीमों पर जताया भरोसा.
भारत की 2026 की शुरुआत भी शानदार रही. भारत ने रिकॉर्ड छठी बार आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीता और सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में सीनियर टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप अपने नाम किया. रोहित ने एक कार्यक्रम में कहा कि पिछले कुछ सालों में भारतीय क्रिकेट टीमों की उपलब्धियां देखकर उन्हें बहुत गर्व होता है. उन्होंने कहा कि पुरुष टीम के साथ-साथ महिला टीम का वर्ल्ड कप जीतना भी शानदार पल था.
रोहित शर्मा ने भारतीय पुरुष और महिला टीमों पर जताया भरोसा.
टी20 मुंबई लीग के मुख्य चेहरे रोहित ने पुरुषों के लिए चौथे और महिलाओं के लिए पहले चरण की घोषणा के दौरान कहा, ‘पिछले कुछ सालों में जो कुछ भी देखा है, उसे देखकर मुझे बहुत खुशी और गर्व महसूस हो रहा है.’ उन्होंने आगे कहा, ‘शानदार प्रदर्शन करना और जो हमने हासिल किया है, उसे पाना, न सिर्फ पुरुष टीम ने, बल्कि महिला टीम ने भी (नवी) मुंबई में वर्ल्ड कप जीतकर जो कमाल किया, उसे देखना वाकई शानदार था.’
मुंबई के इस खिलाड़ी ने उम्मीद जताई कि भारत के खाते में अभी और भी ग्लोबल खिताब आने बाकी हैं. रोहित ने कहा, ‘हाल में पुरुष टीम ने जो किया, वह कमाल था. मुझे उम्मीद है कि यह तो बस शुरुआत है. अब यहां से पीछे मुड़कर देखने की जरूरत नहीं है क्योंकि एक बार जब आपको वह लय मिल जाती है तो यह जारी रहती है. हम अक्सर लय के बारे में बात करते हैं. अब पुरुष और महिला, दोनों ही टीमों के पास वह लय है. बस यही उम्मीद है कि हम इस लय को आगे भी बनाए रखें.’
भारत के पूर्व कप्तान ने उन लोगों की भी तारीफ की जो इस सफलता को मुमकिन बनाने के लिए पर्दे के पीछे काम करते हैं. उन्होंने कहा, ‘सफलता का कोई राज नहीं होता. यह सब कड़ी मेहनत का नतीजा है. पुरुष और महिला, दोनों ही टीमों ने आज जो कुछ भी हासिल किया है, उसके लिए उन्होंने सच में बहुत मेहनत की है.’ रोहित ने कहा, ‘बिल्कुल, यह सिर्फ उन खिलाड़ियों के बारे में नहीं है जो मैदान पर खेलते हैं, बल्कि पर्दे के पीछे भी बहुत लोग हैं जिन्होंने इस सफलता के लिए बहुत मेहनत की है, ताकि टीम सफल हो सके. बहुत से लोगों और स्टाफ को धन्यवाद देना है.’
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.