IND vs ZIM: टी20 विश्व चैंपियन टीम इंडिया इस साल जुलाई में जिम्बाब्वे के दौरे पर जाने वाली है। इस दौरान टीम इंडिया जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज खेलेगी। आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बुधवार, 1 अप्रैल 2026 को बयान जारी करते हुए इस बात की जानकारी दी। बीसीसीआई ने अपने बयान में बताया कि भारतीय मेंस टीम 23, 24 और 26 जुलाई को जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैच खेलेगी। वहीं, जिम्बाब्वे दौरा करने से पहले भारत आयरलैंड के साथ दो टी20, तो इंग्लैंड के साथ पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलेगा।
भारत के जिम्बाब्वे दौरे का शेड्यूल
जनवरी में जिम्बाब्वे टीम आएगी भारत
अगले साल यानी 2027 के जनवरी में जिम्बाब्वे टीम भारत दौरे पर आएगी। इस बीच भारत और जिम्बाब्वे के साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। दोनों के बीच तीन वनडे मुकाबले कोलकाता, हैदराबाद और मुंबई में खेले जाएंगे।
2024 में भारत ने किया था जिम्बाब्वे का दौरा
आपको बता दें कि टीम इंडिया में आखिरी बार साल 2024 में जिम्बाब्वे दौरे पर गई थी। इस दौरे मैच में दोनों के बीच पाँच मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। इस सीरीज में भारत को पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन बाद में भारत ने इस सीरीज को 4-1 से अपने नाम करने में कामयाब रहा था। उस समय टीम इंडिया के शुभमन गिल कप्तान थे।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.