आईसीसी वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है. विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने इस मैच को लेकर पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आईसीसी के सामने उसकी हर कोशिश नाकाम रही है और अब उसे मैदान पर भारत का सामना करना पड़ेगा.
आईसीसी के सामने पाकिस्तान की कोशिशें नाकाम
विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर कहा कि पाकिस्तान ने आईसीसी के सामने कई तरह के विरोध और दबाव बनाने की कोशिश की, लेकिन उसे सफलता नहीं मिली. उन्होंने तंज करते हुए लिखा कि आखिरकार पाकिस्तान को फिर भारत के सामने खेलने के लिए तैयार होना पड़ा.
भारत-पाक मैच को बताया ‘राम-रावण युद्ध’
विनोद बंसल ने अपने पोस्ट में भारत-पाक मुकाबले को धार्मिक प्रतीकों से जोड़ते हुए लिखा कि महाशिवरात्रि के दिन यह मैच खेला जा रहा है और क्या यह मुकाबला एक बार फिर ‘राम-रावण युद्ध’ जैसा होगा. उन्होंने सवाल किया कि क्या पाकिस्तान को मैच से पहले ही भारत से माफी मांग लेनी चाहिए.
पाकिस्तान ने फिर मुंह की खाई…!!
ICC के समक्ष उसके तमाम ना-नुकूर, धमकी-विरोध और जिहादी प्रतिरोध सब बेकार हुए। मियां शरीफ ने बदमाशी कर बांग्लादेश को तो बिना खेले ही क्रिकेट से बाहर करा दिया किंतु #TeamPakistan फिर से भारत का सामने ही हारने को खड़ा कर दिया।आज #महाशिवरात्रि है और…
— विनोद बंसल Vinod Bansal বিনোদ বনসল వినోద్ బన్సాల్ (@vinod_bansal) February 15, 2026
1992 से अब तक भारत का दबदबा
बंसल ने कहा कि वर्ल्ड कप में भारत की पाकिस्तान पर जीत का सिलसिला 1992 में सिडनी से शुरू हुआ था और अब कोलंबो तक जारी है. उन्होंने दावा किया कि अब तक खेले गए वनडे और टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में 2021 के दुबई मैच को छोड़कर हर बार भारत ने पाकिस्तान को हराया है.
टीम इंडिया को दी शुभकामनाएं
विहिप नेता ने भारतीय टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस बार भी टीम इंडिया जीत हासिल करेगी और सुपर-8 में अपनी जगह पक्की करेगी. उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर भरोसा जताया.
रविवार को कोलंबो में होगा महामुकाबला
रविवार को कोलंबो में भारत और पाकिस्तान के बीच बहुप्रतीक्षित मैच खेला जाएगा. भारतीय समयानुसार मुकाबला शाम 7 बजे शुरू होगा. यह ग्रुप ए का मैच है. दोनों टीमों ने अपने शुरुआती दो मुकाबले जीते हैं. बेहतर नेट रन रेट के आधार पर भारतीय टीम अंक तालिका में पहले स्थान पर है, जबकि पाकिस्तान दूसरे नंबर पर है.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.