India vs Pakistan match Live Streaming: टी20 वर्ल्ड कप में आज, 15 फरवरी को सबसे दिलचस्प मुकाबला खेला जाने वाले है। क्रिकेट के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की टीम का फिर आमना-सामना होगा। यह महामुकाबला श्रीलंका के कोलंबो आर प्रेमदास क्रिकेट स्टेडियम (R Premadasa Cricket Stadium) में शाम 7 बजे (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा, जबकि इससे पहले शाम 6.30 बजे टॉस होगा। आइए जानते हैं, आप इस कहां-कहां लाइव देख सकते हैं?
भारत और पाकिस्तान की टीमों में जब भी क्रिकेट में भिड़ंत होती है, तो मुकाबला हाई-वोल्टेज रहता है। क्रिकेट प्रेमियों को बेसब्री से इसका इंतजार होता है। इस मैच पर तब खतरा मंडराने लगा था, जब पाकिस्तान ने बायकॉट का ड्रामा करते हुए भारत संग खेलने से इनकार कर दिया था। हालांकि बाद में उसने अपने फैसले से यू-टर्न लिया और मैच खेलने को राजी हो गया।
भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबला
भारत और पाकिस्तान के बीच यह मैच ग्रुप स्टेज का बेहद अहम मुकाबला है। दोनों में से जो टीम जीतेगी उसकी अगले राउंड में पहुंचने की संभावना काफी मजबूत हो जाएगी। कप्तान सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में पाकिस्तान को धूल चटाने के लिए भारतीय टीम कोलंबो के मैदान में उतरने को पूरी तरह तैयार है। हालांकि पाकिस्तानी टीम भी मजबूती से भारत का सामना करना चाहेगी।
टाइमिंग की बात करें तो भारत-पाकिस्तान मैच का टॉस शाम 6:30 बजे होगा, जबकि मुकाबला ठीक शाम 7:00 बजे शुरू हो जाएगा। मैच का टीवी पर लाइव टेलीकास्ट होगा। इसके अलावा जियो हॉटस्टार (JioHotstar) पर भी मैच को लाइव देखा जा सकता है। आप इसे ऐप या वेबसाइट से अपने पसंदीदा भाषा के साथ देख सकते हैं। फ्री में मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी किया जाएगा।
अब तक भारत-पाकिस्तान दोनों ही टीमों का टी20 वर्ल्ड कप 2026 में प्रदर्शन अच्छा रहा है। दोनों टीमें एक भी मैच नहीं हारी। अंक तालिका ग्रुप A में भारत 4 अंकों और +3.050 के बेहतरीन नेट रन रेट के साथ टॉप पर है। वहीं, पाकिस्तान भी चार अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है, लेकिन उसका नेट रन रेट +0.932 है। ऐसे में दोनों टीमों में कांटे की टक्कर होने वाली है।
भारत-पाकिस्तान हेड टू हेड रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इंडिया का पलड़ा काफी भारी है। अब तक टी20 वर्ल्ड कप में दोनों टीमों का कुल आठ बार आमना-सामना हुआ है। इसमें से सात भारत ने जीते हैं जबकि पाकिस्तान एक ही मैच जीत पाया है। पाकिस्तान ने भारत को साल 2021 के टी20 वर्ल्ड कप में हराया था। ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या भारत का दबदबा कायम रहता है, या इस बार पाकिस्तान बाजी मार ले जाता है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.