IND vs PAK T20 World Cup: 15 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान के बीच कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला गया। पाकिस्तान फैंस को हर बार की तरह इस बार भी उम्मीद थी कि जीत हासिल करेंगे, लेकिन इस बार भी हार का सामना करना पड़ा।
आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने पाक के सामने 176 रन का लक्ष्य रखा, लेकिन पाकिस्तान की पूरी टीम महज 114 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस मैच में बाबर आजम महज 5 रन पर आउट हो गए। पाकिस्तान की शर्मनाक हार के बाद बाबर आजम के जबरा पाकिस्तानी फैंस का दिल टूट गया। उसने कहा ‘मुझ से बड़ा बेकुफ़ कोई नहीं होगा।’ आइए जानते हैं फैन ने और क्या-क्या कहा।
मैं बाबर आजम का दीवाना था-पाकिस्तानी फैंस
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बाबर आजम के जल्दी पर आउट होने के बाद एक फैंस ने कहा ‘मुझ से बड़ा कोई बेकुफ़ नहीं होगा। मैं बाबर का दीवाना बना रहा, मुझे लगता है मैं पाकिस्तान का दुश्मन था, दिन-रात बाबर के गाना गया, दिन-रात सपोर्ट किया। मुझे लगता था अब मेरे मुल्क को हेल्प करेगा, अब मुल्क को मुसीबत से निकालेगा, मेरी टीम को पार लेकर आएगा। इंडियन मुझे ट्रोल कर रहे, मैं दुखी हूँ कि मैं बाबर को एक हीरो मनाता था। हमे ऐसे हीरो नहीं चाहिए। माफी चाहता हूँ कि बाबर को सपोर्ट करता रहा।’
भारत बनाम पाकिस्तान मैच में बाबर आजम जल्दी ही आउट हो गए थे। इस मैच में बाबर ने 7 गेंदों में महज 5 रन बनाकर आउट हो गए। मैच में भारतीय उपकप्तान अक्षर पटेल ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया। वहीं, बाबर के अलावा, कप्तान सलमान आग़ा भी 4 रन बनाकर आउट हो गए।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत बनाम पाकिस्तान रविवार, 15 फरवरी को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में मैच खेला गया। वहीं, भारत ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पाकिस्तान के खिलाफ अपना रिकॉर्ड 8-1 कर लिया है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.