Last Updated:
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के मुकाबले को लेकर पड़ोसी मुल्क में जितना शोर मचाया गया था वो हवाबाजी निकली. टीम इंडिया ने एकतरफा जीत हासिल कर सुपर 8 में जगह पक्की की. इस धमाकेदार जीत के बाद कोच गौतम गंभीर को हर तरफ से बधाई आ रही है. उन्होंने जैसे पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी को जवाब दिया वो वायरल हो रहा है.
भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में एकतरफा मुकाबले में हराया
सोशल मीडिया पर बधाइयों का तांता लग गया क्योंकि भारत ने पाकिस्तान को हराकर सुपर 8 में जगह बना ली. इसी बीच, पूर्व आईपीएल कमिश्नर ललित मोदी ने टीम इंडिया को शानदार प्रदर्शन के लिए बधाई दी. उन्होंने हेड कोच गौतम गंभीर की ‘नेतृत्व क्षमता’ की भी तारीफ की. ललित मोदी ने एक्स पर लिखा, “कोलंबो में @cricketworldcup में पाकिस्तान के खिलाफ जीत के लिए टीम इंडिया को बधाई और @GautamGambhir को उनके नेतृत्व के लिए भी.”
हेड कोच गौतम गंभीर ने भी शालीनता से जवाब दिया और लिखा, “आपकी शुभकामनाओं के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!”
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.