ईरान पर अमेरिका के संभावित हमले से पहले इजराइल से एक होश उड़ा देने वाला बयान आया है। इजराइल ने दो देशों को अपने लिए सबसे बड़ा खतरा बता दिया है। लेकिन खतरनाक संयोग देखिए कि इन्हीं दोनों देशों ने अचानक भारत को चुनौती दे दी है। भारत से जंग की तैयारी शुरू कर दी है। इनमें से एक देश तो बांग्लादेश में नई सरकार बनते ही ढाका में रंगे हाथों पकड़ा गया है। आपको बता दें कि इजराइल के पूर्व प्रधानमंत्री नेफ्ताली बेनेट ने बकायदा इन दोनों देशों का नाम लिया है और कहा है कि ये दोनों देश इजराइल के खिलाफ कट्टरता बढ़ा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें: इजरायल ने खोला करोड़ों भारतीयों का राज, हुआ बड़ा ऐलान!
सऊदी अरब को भी हमारे खिलाफ खड़ा कर रहे हैं। नेफ्ताली बेनेट ने कहा है कि यह दो देश हैं तुर्की और पाकिस्तान। नेफ्ताली ने कहा कि तुर्की दुनिया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन गया है। उन्होंने तुर्की को नया ईरान तक घोषित कर दिया है। नेफ्ताली बेनेट ने कहा है कि तुर्की सऊदी अरब को हमारे खिलाफ करने और न्यूक्लियर पाकिस्तान के साथ एक इस्लामिक गठबंधन बनाने की कोशिश कर रहा है। आप यह मानकर चलिए कि अगर भारत का दूसरा युद्ध होता है तो वह इन दोनों ही देशों के साथ होगा। इजराइल ने जिस तुर्की को नया ईरान कहा है, वही तुर्की बांग्लादेश में तारिक रहमान के शपथ लेते ही पहुंच गया है। हैरानी की बात देखिए कि बांग्लादेश पहुंचते ही तुर्की के इस शख्स को देख पाकिस्तान में भी इतना कॉन्फिडेंस आ गया है कि उसके रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने यहां तक बोल दिया है कि भारत से जंग होने वाली है।
इसे भी पढ़ें: रॉकेट हमले..नोटम अलर्ट जारी, ईरान के एक्शन से अमेरिका में हड़कंप!
शख्स जो चुपचाप तुर्की से बांग्लादेश पहुंचा है। इस व्यक्ति का नाम बिलाल एदवान है। बिलाल अर्दवान तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयब एदवान का बेटा है। बिलाल अर्दवान लगातार जमात इस्लामी के संपर्क में भी रहा है। आपको बता दें कि तुर्की भारत के खिलाफ दो तरफ से फ्रंट खोलना चाहता है। पाकिस्तान की तरफ से पहला फ्रंट खोला जा चुका है अब बांग्लादेश से नया फ्रंट खोलने की तैयारी है। इसीलिए बिलाल अर्दवान बांग्लादेश पहुंचा है। बिलाल अर्दवान को बांग्लादेश में देख पाकिस्तान का रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ बोल रहा है कि भारत से युद्ध की संभावना बढ़ गई है। ख्वाजा आसिफ आरोप लगा रहा है कि भारत और अफगानिस्तान मिलकर पाकिस्तान को मार रहे हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.