India vs Netherlands Highlights: भारत ने नीदरलैंड्स को 17 रनों से हरा दिया है. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए इस मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 193 रन बनाए थे. इसके जवाब में नीदरलैंड्स की टीम 176 रन ही बना सकी. भारत की जीत में शिवम दुबे के अर्धशतक और वरुण चक्रवर्ती के 3 विकेटों का खास योगदान रहा.
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने आई टीम इंडिया के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव 34 रन और तिलक वर्मा ने 331 रन बनाए. मगर बल्लेबाजी में सबसे दमदार प्रदर्शन शिवम दुबे का रहा, जिन्होंने 31 गेंद में 66 रनों की तूफानी पारी खेली. इस पारी में दुबे ने 4 चौके और 6 छक्के लगाए. हार्दिक पांड्या ने भी 30 रनों की पारी खेली.
अंत तक लड़ी नीदरलैंड्स
194 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करने आई नीदरलैंड्स की शुरुआत काफी खराब और धीमी रही. पहले 8 ओवरों में नीदरलैंड्स की टीम का रन रेट लगभग 6 का था. उसके बाद कॉलिन एकरमैन और बास डी लीडे ने तेजी से 49 रनों की पार्टनरशिप कर स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया. एकरमैन ने 23 और डी लीडे ने 33 रन बनाए. 15.5 ओवर तक नीदरलैंड्स का स्कोर 125/6 था और उसकी बड़ी हार लगभग तय लग रही थी.
जैक लायन और नोआ क्रोस ने बल्ले से ऐसा तूफान मचाया कि उन्होंने अंतिम ओवर तक नीदरलैंड्स की जीत की उम्मीद बरकरार रखी. दोनों ने महज 23 गेंदों में 47 रन जोड़ डाले. आखिरी 2 ओवर में नीदरलैंड्स को जीत के लिए 46 रन बनाने थे. 19वें ओवर में 18 रन आए, जिससे डच टीम को अंतिम ओवर में 28 रन बनाने थे. 20वें ओवर में शिवम दुबे ने सिर्फ 10 रन दिए और एक विकेट भी लिया.
यह टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप स्टेज में भारतीय टीम की लगातार चौथी जीत रही. टीम इंडिया अभी तक टूर्नामेंट में अजेय है और अब 22 फरवरी को उसे सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के साथ अपना पहला मैच खेलना है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.