आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले को लेकर जितना बवाल मचाया जा रहा था वो किसी काम का नहीं निकला. एक बार फिर आईसीसी इवेंट में टीम इंडिया ने पाकिस्तान की टीम को रौंद डाला. इस हार…और पढ़ें
भारत ने पाकिस्तान को टी20 वर्ल्ड कप में एकतरफा मुकाबले में हराया
India Beat Pakistan live update: भारतीय टीम के खिलाफ आईसीसी इवेंट में एक बार फिर से पाकिस्तान की टीम को हार का सामना करना पड़ा है. मुकाबले से पहले जिस तरह से बवाल मचाया गया था वो किसी काम नहीं आया. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया. इसके बाद 114 रन पर पूरी टीम को ढेर कर दिया. 61 रन की बड़ी जीत के साथ भारत ने सुपर 8 में जगह पक्का किया और पाकिस्तान की राह मुश्किल कर दी.
भारत के खिलाफ मिली शर्मनाक हार ने पाकिस्तान में हाहाकार मचा दिया है. तमाम पूर्व क्रिकेटर टीवी पर बैठकर अपने खिलाड़ियों को कोस रहे हैं. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सवाल उठा रहे हैं. मोहम्मद आमिर ने कहा बहुत शर्म आती है और समझ नहीं आ रहा हमारी टीम कैसे जीतेगी.
शोएब अख्तर ने कहा, हमारी टीम फिर से हार गई है. जिस तरह से भारत ने खेला वो इस जीत के हकदार थे. दोनों टीम के बीच का अंतर नजर आता है.
February 16, 202607:51 IST
India Beat Pakistan live update: शोएब अख्तर ने क्या कहा
पाकिस्तान क्रिकेट पर सवाल उठाते हुए शोएब अख्तर ने कहा, “भारतीय टीम 50 या कहें तो 100 साल आगे की क्रिकेट खेल रहा है. खास तौर से टी20 फॉर्मेट में तो पाकिस्तान भारत के सामने कहीं नहीं टिकता है. पाकिस्तान जिस तरह की क्रिकेट खेल रहा है वह मॉर्डन क्रिकेट नहीं है. इस तरह की क्रिकेट में आप कभी नहीं जीत पाएंगे. खास तौर पर भारत जैसी टीमों के सामने तो बिल्कुल भी नहीं”
India Beat Pakistan live update: बाबर, शाहीन और शादाब को निकालो- यूसुफ
पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ ने बाबर आजम, शाहीन अफरीदी और शादाब खान जैसे खिलाड़ियों को टीम से निकालने तक की बात कह दी. मोहम्मद यूसुफ ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “शाहीन अफरीदी, बाबर आजम और शादाब खान का टाइम खत्म हो गया है. पाकिस्तान की टी20 टीम को नए प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों की जरूरत है, कमजोर टीमों के खिलाफ खोखली जीत की नहीं.”
India Beat Pakistan live update: कल रात खेले गए मैच में क्या हुआ
पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया. अभिषेक शर्मा को पहले ओवर में आउट करने के बाद टीम जोश से भरी हुई थी लेकिन ईशान किशन ने मार-मार कर गेंदबाजों का हुलिया बिगाड़ दिया. महज 40 बॉल पर 10 चौके और 3 छक्के जमाते हुए 77 रन की पारी खेल डाली. भारत ने 7 विकेट पर 175 रन का स्कोर खड़ा किया. पाकिस्तान को पहले ओवर में हार्दिक पंड्या ने झटका दिया. इसके बाद जसप्रीत बुमराह आए और दो विकेट झटक लिया. पूरी पाकिस्तान की टीम 18 ओवर में 114 रन पर ढेर हो गई.
India Beat Pakistan live update: भारत की जीत से पाकिस्तान में हाहाकार
नमस्कार, दोस्तों टीम इंडिया ने एक बार फिर से पाकिस्तान के खिलाफ जीत का परचम लहराया. भारत के खिलाफ आईसीसी टी20 वर्ल्डकप में पाकिस्तान ने अपने हार की परंपरा को जारी रखा है. रविवार को खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने एकतरफा जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए 175 का स्कोर खड़ा किया और फिर 114 रन पर पड़ोसियों को ढेर कर दिया. इस जीत के बाद पाकिस्तान की टीम को अपने ही पूर्व क्रिकेटरों से गालियां पड़ रही है. भारत ने लगातार तीसरी जीत से सुपर 8 में जगह पक्की की लेकिन पाकिस्तान पर बाहर होने का खतरा मंडराने लगा.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.