टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले भारत बनाम पाकिस्तान मैच का सभी दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. दोनों टीमें अभी तक अच्छी नजर आई हैं. भारत ने शुरूआती दोनों मैच आसानी से जीते हैं, जो मुंबई और दिल्ली में हुए. लेकिन अब पाकिस्तान के खिलाफ मैच श्रीलंका में है. जानिए ये मुकाबला कब, कितने बजे शुरू होगा. इसका लाइव प्रसारण कहां और लाइव स्ट्रीमिंग किस ऐप पर होगी.
टीम इंडिया की तरह पाकिस्तान ने भी अपने शुरूआती दोनों मैच जीते हैं. हालांकि पहले मैच में नीदरलैंड के खिलाफ पाकिस्तान उलटफेर का शिकार होने से बच गई, टीम की खबर बल्लेबाज रही थी लेकिन यूएसए के खिलाफ बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया और 190 रनों का स्कोर खड़ा किया. लेकिन पाकिस्तान जानता है कि उनकी असली चुनौती भारत के सामने है.
भारत बनाम पाकिस्तान हेड टू हेड (टी20 में)
टी20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान 16 बार आमने सामने हुई है, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. भारत ने 13 तो पाकिस्तान ने सिर्फ 3 मैच जीते हैं. बेशक रिकॉर्ड शानदार है, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ आगामी मैच में भारत पर भी प्रेशर रहेगा. ये दोनों देशों के लिए साख की लड़ाई होती है, जिस पर पूरी दुनिया की नजर रहती है.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच किस तारीख को है?
भारत और पाकिस्तान के बीच मैच रविवार, 15 फरवरी को है. ये टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 27वां मैच होगा.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कहां पर होगा?
आर प्रेमदासा स्टेडियम, कोलंबो.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच कितने बजे शुरू होगा?
रविवार, 15 फरवरी को टी20 वर्ल्ड कप में 3 मैच हैं. भारत बनाम पाकिस्तान मैच तीसरा है, जो शाम को 7 बजे से शुरू होगा. टॉस 6:30 बजे होगा.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण किस चैनल पर होगा?
स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर भारत बनाम पाकिस्तान मैच का लाइव प्रसारण होगा.
किस ऐप पर देखें भारत बनाम पाकिस्तान मैच लाइव?
भारत बनाम पाकिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.