इसे भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले नेहल वढेरा का संकल्प, फाइनल की हार से सीखा बड़ा सबक
शाम 7 बजे, एक्यूवेदर का पूर्वानुमान है कि कोलंबो में बारिश की 9% संभावना है और 100% बादल छाए रहेंगे। स्थानीय समयानुसार रात 11:00 बजे तक मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है। अगर मैच बारिश के कारण रद्द हो जाता है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया जाएगा क्योंकि भारत बनाम पाकिस्तान के ग्रुप स्टेज मैच के लिए कोई रिजर्व डे नहीं है। भारत और पाकिस्तान दोनों ने टूर्नामेंट में अब तक दो-दो मैच खेले हैं। दोनों ने ही उन मैचों में जीत दर्ज की है। भारत अमेरिका और नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद टूर्नामेंट में उतरेगा, जबकि पाकिस्तान ने नीदरलैंड और अमेरिका को हराया है।
इसे भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 में महा-उलटफेर! Zimbabwe ने कंगारुओं को चटाई धूल, Australia को 23 रनों से रौंदा
सूर्यकुमार यादव की अगुवाई वाली भारतीय टीम ग्रुप ए में चार अंकों और +3.050 के नेट रन रेट (एनआरआर) के साथ शीर्ष पर है, वहीं पाकिस्तान भी चार अंकों और +0.932 के एनआरआर के साथ दूसरे स्थान पर है। भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले, भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने कहा, “पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबला जाहिर तौर पर सभी के लिए खास होगा। इसलिए हम अभी आने वाले मैच के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे हैं। लेकिन हां, वहां पहुंचने के बाद हम विकेट देखेंगे और हमें अंदाजा हो जाएगा कि किस तरह का मैच होगा और अच्छा स्कोर क्या होगा, और हम उसी के अनुसार खेलेंगे।
डिस्क्लेमर: प्रभासाक्षी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.