टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज की. इसके जश्न की तस्वीरों ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. भारत की जीत के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जो बलूचिस्तान का बताया जा रहा है. इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे कुछ युवक भारत की जीत के बाद जमकर डांस करते नजर आ रहे हैं.
बलूचिस्तान में मना जश्न
कोलंबो में भारत से पाकिस्तान की करारी हार के बाद पूरे पाकिस्तान में गम छा गया और मातम जैसा माहौल देखने को मिला. दूसरी ओर बलूचिस्तान से जश्न की कई खबरें सामने आईं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में भारत की जीत पर उत्साहित बलूच युवा सड़कों पर उतरकर पारंपरिक अंदाज में डांस करते और खुशियां मनाते दिखे. बलूच लोग लंबे समय से पाकिस्तान से आजादी की मांग कर रहे हैं. बलूचिस्तान से अक्सर बीएलए और पाकिस्तानी सेना के टकराव की खबरें आती रहती हैं.
Balochs celebrating India’s victory over Pakistan! 🔥
The support and excitement are real tonight.Jai Hind 🙏 #PAKvIND pic.twitter.com/UaMQDWmyrl
— وطن جار WatnJar 🇦🇫 (@Afghan_solider) February 15, 2026
यह वीडियो बलूचिस्तान से जुड़े एक सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो में युवक टीम इंडिया की जीत पर झूमते दिखाई दे रहे हैं. हालांकि इस वीडियो की सत्यता की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की जा सकती है, लेकिन इसने भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रतिद्वंद्विता के बीच एक नया राजनीतिक और सामाजिक नैरेटिव खड़ा कर दिया है. भारतीय फैंस के बीच यह वीडियो गर्व और उत्साह से भर देने वाला है.
दरअसल एक तरफ क्रिकेट ग्राउंड पर भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने पाकिस्तान को 61 रनों से करारी शिकस्त दी तो वहीं दूसरी तरफ बलूचिस्तान जैसे क्षेत्रों से सामने आए इन वीडियो ने पाकिस्तान के लिए जख्म पर नमक का काम किया है. कोलंबो से लेकर बलूचिस्तान तक भारत की जीत का ये जश्न बताता है कि टीम इंडिया का दबदबा सिर्फ क्रिकेट के मैदान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि लोगों की भावनाओं से भी जुड़ा है.
ये भी पढ़ें
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.