- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today Up Rajasthan Rain Alert Himachal Uttarakhand Jammu Kashmir Snowfall
- कॉपी लिंक
देश के कई राज्यों में मौसम तेजी से करवट ले रहा है। राजस्थान के जयपुर और अजमेर समेत कई जिलों में बारिश हुई। वहीं बालोतरा में ओले भी गिरे। वहीं पहाड़ी राज्यों हिमाचल और उत्तराखंड में बारिश-बर्फबारी का दौर जारी है।
छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। यूपी के नोएडा समेत 10 जिलों में हल्की बारिश हुई। संभल में आंधी के साथ तेज बारिश हुई। मौसम विभाग ने प्रदेश के 20 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें ज्यादातर पश्चिम यूपी के हैं।
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को अटल टनल रोहतांग सहित लाहौल स्पीति की ऊंची चोटियों पर हल्की बर्फबारी शुरू हो गई है। मौसम विभाग ने तीन जिलों में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि और आंधी-तूफान का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के मुताबिक, वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के असर से कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश-आंधी के हालात बने रहेंगे, जबकि उसके बाद तापमान में 4 से 7 डिग्री तक बढ़ोतरी होने की संभावना है। मध्य प्रदेश में 26 मार्च से बारिश का अलर्ट जारी किया है।
देशभर से मौसम की 2 तस्वीरें…

राजस्थान के जयपुर में तेज बारिश हुई।

हिमाचल में अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल के पास बर्फ से ढके इलाके में लोग अभी भी रास्ता साफ होने का इंतजार कर रहे हैं।

अगले दो दिन मौसम का हाल…
- 25 मार्च- अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में बिजली गिरने की आशंका है। कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, बंगाल और सिक्किम में हल्की बारिश की संभावना।
- 26 मार्च- मध्य भारत, बिहार, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना है।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
