- Hindi News
- National
- IMD Weather Update Today Rain UP Rajasthan MP Chhattisgarh Snowfall Uttarakhand Himachal Jammu Kashmir
- कॉपी लिंक
देश भर में सर्दी की असर लगभग खत्म हो गया है। मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान के कई जगहों पर सोमवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री के पार चला गया। इन राज्यों में मंगलवार से एक वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से मौसम करवट लेगा।
राजस्थान में आज दोपहर से बादल छाएंगे। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हो सकती है। यूपी के कुछ हिस्सों में 17 और 18 फरवरी को बारिश हो सकती है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी।
मध्य प्रदेश में 18-19 फरवरी को बारिश का अलर्ट है। उत्तराखंड के ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है। राज्य के 5 जिलों में 17 फरवरी से अगले 2 दिन तक बारिश और बर्फबारी होगी।गुंजी-आदि कैलाश मोटर मार्ग में सोमवार को तापमान -18°C दर्ज हुआ।

जम्मू-कश्मीर के भलेसा में पर्वतीय श्रृंखला सोमवार को बर्फ से ढकी रहीं। डोडा में भी बर्फबारी के बाद नजारा खूबसूरत हो गया है।

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को न्यूनतम तापमान 1 डिग्री रहा। भीषण सर्दी के बावजूद डल झील में पर्यटकों ने शिकारा की सवारी की।

इस हफ्ते राज्यों में मौसम का हाल
17 फरवरी से 19 फरवरी: उत्तराखंड में बारिश/बर्फबारी की संभावना।
18 फरवरी : हिमाचल प्रदेश में बारिश/बर्फबारी की संभावना।
17 से 18 फरवरी: पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में गरज, बिजली के साथ बारिश का अलर्ट।
21 और 22 फरवरी: तमिलनाडु, केरल और माहे में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना।

Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.
