किस तरह से होगा चयन?
चयन प्रक्रिया संस्थान द्वारा निर्धारित नियमों और मानदंडों के आधार पर संपन्न की जाएगी। केवल न्यूनतम पात्रता पूरी करना अगले चरण में चयन या बुलावे की गारंटी नहीं देता। चयनित (शॉर्टलिस्ट) अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा तथा/अथवा कौशल परीक्षण में भाग लेना होगा। परीक्षा से संबंधित विस्तृत सूचना और पाठ्यक्रम बाद में संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर प्रकाशित किए जाएंगे।
जो उम्मीदवार परीक्षा में प्रदर्शन के आधार पर चुने गए उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए अपने सभी मूल प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। आखिरी चरण लिखित/कौशल परीक्षा में प्रदर्शन और सफल दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।
कौन लोग कर सकता है आवेदन?
– इस आवेदन के लिए उम्मीदवार के पास इलेक्ट्रिशियन ट्रेड में आईटीआई प्रमाणपत्र होना अनिवार्य है।
– यह आईटीआई कोर्स 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद पूरा किया गया होना चाहिए।
– विद्युत सबस्टेशनों और डीजी सेटों के संचालन में कम से कम 3 वर्ष का अनुभव जरुरी है।
– इस पद के लिए अधिकतम आयु 27 वर्ष तय की गई है। हालांकि, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, दिव्यांगजन तथा पूर्व सैनिक अभ्यर्थियों को भारत सरकार के प्रचलित नियमों के अनुरूप आयु सीमा में निर्धारित छूट प्रदान की जाएगी।
– अनारक्षित पदों के लिए आवेदन करने वाले एससी/एसटी/ओबीसी उम्मीदवारों को आयु में छूट नहीं दी जाएगी। भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान गुवाहाटी के नियमित कर्मचारियों के लिए कोई ऊपरी आयु सीमा लागू नहीं है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.