ICC Rankings: आईपीएल 2026 से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार, 25 मार्च को मेंस क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिंग के अनुसार भारतीय बल्लेबाजों का फिर से एक बार जलवा बरकरार है। टी20 के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन शीर्ष दो में काबिज हैं। वहीं, टी20 के फाइनल में बिना खाता खोले आउट हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव को दो पायदानों का फायदा हुआ है। वहीं, गेंदबाजों की रैंकिंग की बात करें तो टीम इंडिया के मिस्ट्री स्पिनर वरुण चक्रवर्ती 740 रेटिंग अंकों के साथ दूसरे नंबर पर और पहले स्थान पर अफगानिस्तान के पूर्व कप्तान राशिद खान काबिज है।
सूर्यकुमार यादव को दो पायदान का फायदा
आईसीसी मेंस क्रिकेट की ताजा रैंकिंग के अनुसार भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव को दो पायदान का लाभ हुआ है। सूर्यकुमार 772 अंकों के साथ 7वें स्थान पर मौजूद हैं। इससे पहले सूर्यकुमार 9 नंबर पर मौजूद थे। ताजा रैंकिंग के बाद अब वो 7वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने बुधवार, 25 मार्च को मेंस क्रिकेट की ताजा रैंकिंग जारी की। ताजा रैंकिंग के अनुसार भारतीय टीम के ओपनर अभिषेक शर्मा शीर्ष पर हैं। अभिषेक शर्मा 875 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं। अभिषेक शर्मा पिछले कई महीनों से टॉप पर बने हुए है। वहीं, अभिषेक से नीचे ईशान किशन मौजूद हैं।
टी20 वर्ल्ड कप में शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन ने आईसीसी रैंकिंग में जो लंबी छलांग लगाई थी, वो अब भी उसी जगह काबिज है। अभिषेक शर्मा 875 अंकों के साथ टॉप पर बने हुए हैं, तो ईशान किशन 871 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर मौजूद हैं। अभिषेक और ईशान के बीच महज 4 अंकों का फासला है।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.