ICC T20 World cup Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज भी तीन मुकाबले खेले जाएंगे. पहला मुकाबला अफगानिस्तान और संयुक्त अरब अमीरात के बीच हो रहा है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में हो रहे मुकाबले में राशिद…और पढ़ें
ICC T20 World cup Live score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में आज दिन के पहले मैच में अफगानिस्तान की टीम का सामना यूएई के साथ होना है. पिछले मुकाबले में साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हारने के बाद सुपर 8 के दरवाजे उसके लिए लगभग बंद हो चुके हैं. यूएई की टीम पहले ही रेस से बाहर है. आज दूसरा मैच इंग्लैंड और इटली के बीच है लेकिन सबकी नजर ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के मैच पर रहेगी. जो भी टीम जीतेगी वो सुपर 8 की तरफ कदम बढ़ा देगी.
संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग इलेवन: मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह
अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन : राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सिदीकुल्लाह अतल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान शरीफी
February 16, 202611:18 IST
T20 World cup Live score: पहले ओवर में मिला विकेट
अफगानिस्तान और यूएई के खिलाफ मैच का पहला ओवर क्या गजब रहा . पहली बॉल पर कैच की जोरदार अपील हुई इसे थर्ड अंपायर के पास रिव्यू के लिए भेजा गया. कई बार रिप्ले देखने के बाद आखिरकार उन्होंने ओपनर आर्यांश शर्मा को नॉट आउट करार दिया. ओवर की चौथी बॉल पर फिर से उनके खिलाफ अपील की गई और इस बार भी रिव्यू के लिए थर्ड अंपायर ने समय लिया लेकिन फैसला अफगानिस्तान के हक में आया. अजमतुल्लाह उमरजई की बॉल पर रहमानुल्लाह गुरबाज ने विकेट के पीछे ये कैच लपका.
T20 World cup Live score: अफगानिस्तान की प्लेइंग इलेवन
राशिद खान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नैब, सिदीकुल्लाह अतल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, मुजीब उर रहमान, नूर अहमद, जियाउर रहमान शरीफी
T20 World cup Live score: संयुक्त अरब अमीरात की प्लेइंग इलेवन
मुहम्मद वसीम (कप्तान), आर्यांश शर्मा (विकेटकीपर), अलीशान शराफू, सोहैब खान, सैयद हैदर, हर्षित कौशिक, मुहम्मद अरफान, हैदर अली, सिमरनजीत सिंह, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह
T20 World cup Live score: अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी फील्डिंग
नमस्कार, आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप के आज के लाइव ब्लॉग में आप सभी का स्वागत है. अफगानिस्तान की टीम साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में मिली हार के उबरते हुए यूएई के खिलाफ उतरी है. कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.