ICC T20 World Cup 2026 Live Score: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज की टीम नेपाल के खिलाफ 9 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की. लगातार तीन मुकाबले अपने नाम कर टीम ने सुपर 8 की सीट लगभग पक्की कर ली. कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर नेपाल के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. जेसन होल्डर की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने नेपाल की टीम को महज 133 रन के स्कोर पर रोक दिया. 1 विकेट गंवाकर 15.2 ओवर में टीम ने जीत का लक्ष्य हासिल किया. 44 बॉल पर 61 रन बनाकर होप नाबाद लौटे जबकि शिमरोन हेटमायर ने 32 बॉल पर 46 रन की पारी खेली.
नेपाल की प्लेइंग XI: आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, सोमपाल कामी
वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI: ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेर्फेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसैन, शमार जोसेफ, गुडकश मोती.
T20 World Cup Live Score: नामीबिया की प्लेइंग इलेवन
जान फ्रायलिंक, लौरन स्टीनकैंप, जान निकोल लोफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, जान ग्रीन (विकेटकीपर), डायलन लीचर, रुबेन ट्रम्पेलमैन, विलेम मायबर्ग, बर्नांड शोल्ट्ज, मैक्स हींगो.
T20 World Cup Live Score: अमेरिका की प्लेइंग इलेवन
मोनांक पटेल (कप्तान), शयान जहांगीर (विकेटकीपर), साईतेजा मुक्कामल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजन, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शाल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान.
T20 World Cup Live Score: अमेरिका ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
अमेरिका के कप्तान मोनाक पटेल ने नामीबिया के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप 2026 के अहम मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है. दोनों टीम ने एक -एक मुकाबले जीते हैं आज का मैच जीतने वाली टीम के सुपर 8 की उम्मीदों को जिंदा रखेगी.
T20 World Cup Live Score: वेस्टइंडीज 9 विकेट से जीता
वेस्टइंडीज की टीम ने नेपाल के खिलाफ 9 विकेट की धमाकेदार जीत दर्ज की है. जेसन होल्डर की शानदार गेंदबाजी के बाद कप्तान शाई होप की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत टीम को ये आसान जीत मिली. 133 रन का लक्ष्य 15.2 ओवर में टीम ने सिर्फ 1 विकेट खोकर हासिल किया. 44 बॉल पर 61 रन बनाकर होप नाबाद लौटे जबकि शिमरोन हेटमायर ने 32 बॉल पर 46 रन की पारी खेली.
T20 World Cup Live Score: होप की फिफ्टी पूरी
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नेपाल के खिलाफ 38 बॉल पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से फिफ्टी ठोकी है. उन्होंने हेटमायर के साथ मिलकर पहला विकेट गिरने के बाद पारी संभाली और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया है.
T20 World Cup Live Score: 10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर 79/1
वेस्टइंडीज की टीम ने नेपाल से मिले 134 रन के लक्ष्य का बड़ी आसानी से हासिल करने की तरफ कदम बढ़ाया है. 10 ओवर के खेल के बाद 1 विकेट के नुकसान पर स्कोर 79 रन हो चुका है. 60 बॉल पर जीत के लिए 55 रन की जरूरत है.
T20 World Cup Live Score: पावरप्ले में वेस्टइंडीज का स्कोर
वेस्टइंडीज की टीम ने पावरप्ले के 6 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 41 रन बनाए हैं. नंदन यादव ने ब्रैंडन किंग को 22 रन के स्कोर पर कुशल भुर्तेल के हाथों कैच करवाया. इस समय शाई होप और शिमरोन हेटमायर की जोड़ी स्कोर को आगे बढ़ा रही है.
T20 World Cup Live Score: हेल्डर के 4 विकेट, नेपाल को 133 रन पर रोका
जेसन होल्डर की शानदार गेंदबाजी के दम पर वेस्टइंडीज ने नेपाल की टीम को महज 133 रन के स्कोर पर रोक दिया. 4 ओवर में 27 रन देकर इस अनुभवी खिलाड़ी ने 4 विकेट अपने नाम किए. आखिर में 73 रन पर 6 विकेट गंवाने वाली टीम ने दीपेंद्र ऐरी के 58 रन के दम पर 8 विकेट के नुकसान पर लड़ने लायक स्कोर खड़ा किया.
T20 World Cup Live Score: ऐरी फिफ्टी ठोकने के बाद आउट
दीपेंद्र ऐरी ने नेपाल के लिए आकर मुश्किल में एक ऐसी पारी खेली जिसने मैच का नक्शा बदल दिया है. 44 बॉल पर 3 चौके और 2 छक्के की मदद से उन्होंने अपने पचास रन पूरे किए. 73 रन पर टीम को छठा झटका लगा था और उन्होंने आकर स्कोर 127 रन तक पहुंचाया. 47 बॉल पर 58 रन बनाकर ऐरी आउट हुए .
T20 World Cup Live Score: आधी टीम लौटी वापस
नेपाल की बल्लेबाजी को वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने तार-तार कर दिया है. 50 रन भी पूरे नहीं हुए और आधी टीम वापस लौट चुकी है. लोकेश बम को शमार जोसेफ ने 13 रन के स्कोर पर विकेट के पीछे कप्तान शाई होप के हाथों कैच करवाया.
T20 World Cup Live Score: नेपाल को चौथा झटका
नेपाल की हालत वेस्टइंडीज के गेंदबाजों ने खराब कर दी है. 23 रन के स्कोर पर ही टीम को चार झटके लग चुके हैं. आरिफ शेख को जेसन होल्डर ने 2 रन के स्कोर पर मैथ्यू फोर्ड ने लपटा. शुरुआती झटके झेलने के बाद अब टीम का बड़े स्कोर तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है.
T20 World Cup Live Score: नेपाल ने 17 रन पर गंवाए 3 विकेट
मैथ्यू फोर्ड ने नेपाल की टीम को बड़ा झटका दिया है. कप्तान रोहित पौडेल को महज 5 रन के स्कोर पर LBW कर वापसी का टिकट थमा दिया. वेस्टइंडीज की टीम को तीसरी सफलता आते ही अनुभवी जेसन होल्डर ने पहली बॉल पर दिलाई. ओपनर आसिफ शेख को 11 रन के स्कोर पर शिमरोन हेटमायर के हाथों कैच करवाया. 17 रन पर नेपाल ने तीन विकेट गंवा दिए हैं.
T20 World Cup Live Score: नेपाल को पहले ओवर में झटका
वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया और पहले ओवर ही ओवर में कुशल भुर्तेल को आउट कर अकील होसेन ने कप्तान के फैसले को सही साबित कर दिया. महज 1 रन पर नेपाल के ओपनर की गिल्लियां उड़ गई.
T20 World Cup Live Score: वेस्टइंडीज की प्लेइंग XI
ब्रैंडन किंग, शाई होप (कप्तान और विकेटकीपर), शिमरोन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेर्फेन रदरफोर्ड, मैथ्यू फोर्ड, रोस्टन चेज, जेसन होल्डर, अकील होसैन, शमार जोसेफ, गुडकश मोती.
T20 World Cup Live Score: नेपाल की प्लेइंग XI
आसिफ शेख (विकेटकीपर), कुशल भुर्तेल, रोहित पौडेल (कप्तान), दीपेंद्र ऐरी, आरिफ शेख, लोकेश बम, गुलशन झा, करण केसी, संदीप लामिछाने, नंदन यादव, सोमपाल कामी
T20 World Cup Live Score: वेस्टइंडीज ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
आज दिन के पहले मैच में वेस्टइंडीज की टीम के कप्तान शाई होप ने टॉस जीतकर नेपाल के खिलाफ पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया है. नेपाल के कप्तान ने रोहित पौडेल ने कहा वो टॉस को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते. कोशिश रहेगी बल्लेबाजी में अच्छा करें और बड़ा स्कोर खड़ा कर वेस्टइंडीज को मुश्किल में डालें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.