Last Updated:
ICC revenue model is unfavorable for associate nations: नीदरलैंड्स क्रिकेट बोर्ड के सदस्य राशिद शाह ने आईसीसी के रेवेन्यू मॉडल पर सवाल उठाए हैं. राशिद का मानना है कि आईसीसी एसोसिएट देशों का बड़ी टीमों से मैच कराए, जिससे वर्ल्ड क्रिकेट में उनकी भी भागीदारी बढ़े.
नीदरलैंड्स क्रिकेट ने आईसीसी रेवेन्यू मॉडल पर उठाए सवाल
वर्ष 2024 से 2027 तक के चक्र में अनुमानित 600 मिलियन अमेरिकी डॉलर की वार्षिक आय में से लगभग 533 मिलियन अमेरिकी डॉलर 12 पूर्ण सदस्यों को जबकि लगभग 67 मिलियन अमेरिकी डॉलर एसोसिएट देशों को मिलेंगे. नीदरलैंड जाने से पहले जम्मू कश्मीर में क्रिकेट खेल चुके शाह ने पीटीआई से कहा कि आईसीसी का राजस्व मॉडल एसोसिएट देशों में इस खेल के विकास में खास मदद नहीं कर रहा है.
एसोसिएट देशों का बड़ी टीमों से भी हो मैच-राशिद शाह
उन्होंने कहा, ‘‘हम आईसीसी के एसोसिएट सदस्य देश हैं. हमें अक्सर बड़े देशों के साथ खेलने का मौका नहीं मिलता. आईसीसी का व्यावसायिक मॉडल हमारे लिए प्रतिकूल है. हमें वहां से धनराशि का एक छोटा सा हिस्सा ही मिलता है.’’ शाह ने कहा, ‘‘हमें वित्तीय संसाधन जुटाने और क्रिकेट के विकास को गति देने के लिए अपने खुद के मॉडल तैयार करने होंगे. भारत में विश्व कप खेलना हमारे लिए बहुत बड़ा प्रोत्साहन है. अहमदाबाद में 70000 दर्शकों के सामने खेलना हमारे लिए बहुत बड़ी उपलब्धि थी.’’
टी20 विश्व कप में कैसा रहा नीदरलैंड्स का प्रदर्शन
आईसीसी टी20 विश्व कप 2026 में नीदरलैंड्स की टीम ग्रुप ए में शामिल थी. इस ग्रुप में नीदरलैंड्स के साथ भारत, पाकिस्तान, अमेरिका और नामीबिया की टीम शामिल थी. टूर्नामेंट में नीदरलैंड्स की टीम ने चार लीग मैच में से 1 में जीत हासिल की थी. इस तरह नीदरलैंड्स 2 अंक लेकर ग्रुप के पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर रही.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.