सोशल मीडिया पर इन दिनों एक ऐसा वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों को हैरान भी कर दिया है और थोड़ा डराया भी है. आमतौर पर रोबोट को टेक्नोलॉजी का भविष्य माना जाता है, लेकिन जब यही मशीन इंसानों के बीच अनियंत्रित हो जाए तो मामला गंभीर बन जाता है. चीन के शानक्सी प्रांत से सामने आए एक वीडियो में एक ह्यूमनॉइड रोबोट डांस परफॉर्मेंस के दौरान अचानक एक छोटे बच्चे के चेहरे पर जोर से लग जाता है. यह घटना देखते ही वहां मौजूद लोग घबरा जाते हैं और अब यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का बड़ा विषय बन चुका है.
डांस करते-करते बच्चे को जा लगा रोबोट
रिपोर्ट के मुताबिक, 21 मार्च को Shaanxi में एक पब्लिक डेमो के दौरान यह घटना हुई. वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ह्यूमनॉइड रोबोट घेराबंदी के अंदर डांस कर रहा होता है और घूमते-घूमते अपने हाथ फैलाता है. इसी दौरान उसका हाथ पास खड़े एक बच्चे के चेहरे पर लग जाता है. घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद हैंडलर्स दौड़कर आते हैं और रोबोट को पीछे खींचते हैं, लेकिन रोबोट कुछ समय तक अपनी प्रोग्राम्ड मूवमेंट करता रहता है.
Robot uprising also start small, maybe a slap here, a kick there. All to desensitize humans.
— The Great Translation Movement 大翻译运动 (@TGTM_Official) March 22, 2026
कौन सा था यह रोबोट और क्या हैं इसकी खासियतें
बताया जा रहा है कि यह रोबोट Unitree G1 humanoid robot मॉडल का है, जिसे Unitree Robotics ने बनाया है. करीब 35 किलो वजनी यह रोबोट रिसर्च, एजुकेशन और कमर्शियल इस्तेमाल के लिए डिजाइन किया गया है. इसमें 23 तरह की जॉइंट मूवमेंट की क्षमता है, जिससे यह इंसानों की तरह चल-फिर और डांस कर सकता है. इसकी कीमत करीब 13,500 डॉलर बताई जाती है.
पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले
यह पहली बार नहीं है जब इस तरह की घटना सामने आई हो. इससे पहले भी इसी कंपनी के एक रोबोट ने गलती से अपने हैंडलर को किक मार दी थी. वहीं एक अन्य मामले में रोबोट को Macau में पुलिस ने रोक लिया था, जब उसने एक बुजुर्ग महिला को इतना डरा दिया कि उसे अस्पताल ले जाना पड़ा. इन घटनाओं ने लोगों के मन में रोबोट की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.
यह भी पढ़ें: “मुझे पाकिस्तान पसंद है” भारत घूमने आए विदेशी टूरिस्ट ने किया दावा तो उठा ले गई पुलिस, वीडियो हुआ वायरल
सोशल मीडिया पर उठे सवाल और डर
वीडियो वायरल होने के बाद यूजर्स ने इसे लेकर चिंता जताई है. कई लोगों ने कहा कि ऐसे रोबोट अभी पब्लिक जगहों के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं हैं. कुछ यूजर्स का कहना है कि धातु से बने रोबोट का इस तरह टकराना खतरनाक हो सकता है, खासकर बच्चों के लिए. कुल मिलाकर यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि क्या हम रोबोट्स को बिना पूरी सुरक्षा के आम लोगों के बीच इस्तेमाल करने के लिए तैयार हैं या नहीं.
//platform.twitter.com/widgets.js
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.