How to Remove Pesticides from Grapes at Home: ताजा अंगूरों से भरा कटोरा देखने में बिल्कुल सुरक्षित लगता है, चमकदार, रसीले और सीधे बाजार से लाए हुए लेकिन सच्चाई थोड़ी असहज करने वाली है. इनकी चमकदार सतह पर अक्सर कीटनाशकों के अवशेष, मोम की परत और बारीक धूल जमी हो सकती है. अंगूर गुच्छों में उगते हैं और उनकी त्वचा पतली व नाज़ुक होती है, इसलिए केमिकल और गंदगी आसानी से चिपक जाते हैं. सिर्फ नल के पानी से हल्का सा धो लेना हमेशा पर्याप्त नहीं होता. चलिए आपको इसको धोने की सही तरीका बताते हैं.
क्यों अंगूर को अच्छे से धोने की जरूरत?
एग्रीकल्चर और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर जानकारी देने वाली संस्थान Environmental Working Group ने इसे साल 2025 में सबसे डर्जी डजन की सूची में चौथे स्थान पर रखा था. दरअसल, अंगूर उन फलों में शामिल हैं जिन पर खेती के दौरान सबसे ज्यादा कीटनाशक छिड़के जाते हैं. कीड़े, फफूंद और फंगस से बचाने के लिए फसल पर कई बार दवाओं का इस्तेमाल किया जाता है. अंगूरों का गुच्छा आपस में सटा हुआ होता है, उनके बीच छोटे-छोटे खाली स्थान और दरारें होती हैं और उनकी त्वचा भी छेद होती है. यही वजह है कि रसायन आसानी से चिपक जाते हैं और साधारण पानी से पूरी तरह साफ नहीं हो पाते. खासकर बच्चों को देने से पहले इन्हें ठीक तरह से साफ करना बेहद जरूरी है.
अंगूर साफ करने के क्या हैं तरीके?
हेल्थ से जुड़ी चीजों के बारे में जानकारी देने वाली बेवसाइट Econugenics के अनुसार, अंगूर साफ करने की शुरुआत हमेशा बहते ठंडे पानी से करनी चाहिए. अंगूरों को एक बड़े बर्तन या छलनी में रखकर 20 से 30 सेकंड तक पानी के नीचे धोएं और हाथों से हल्के-हल्के रगड़ें, इससे ऊपर जमी धूल, मिट्टी और कुछ सतही रसायन हट जाते हैं. हालांकि केवल इतना करने से सारे कीटनाशक नहीं निकलते, लेकिन गंदगी का स्तर काफी कम हो जाता है और आगे की सफाई के लिए आधार तैयार हो जाता है.
बेकिंग सोडा का यूज
इसके बाद बेकिंग सोडा का इस्तेमाल बेहद असरदार तरीका माना जाता है. रिसर्च बताते हैं कि बेकिंग सोडा यानी सोडियम बाइकार्बोनेट कई आम कीटनाशकों को तोड़ने में मदद करता है. एक लीटर पानी में एक चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर अंगूरों को 10 से 15 मिनट तक भिगो दें. इसकी क्षारीय प्रकृति रसायनों को ढीला कर देती है. भिगोने के बाद अंगूरों को हल्के से रगड़ें और साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.
सिरका भी विकल्प
सफेद सिरका भी एक अच्छा प्राकृतिक विकल्प है। यह केवल कीटनाशकों में ही नहीं, बल्कि बैक्टीरिया, फफूंद और कीटाणुओं को कम करने में भी मदद करता है. एक भाग सिरका और तीन भाग पानी मिलाकर अंगूरों को 5 से 10 मिनट तक भिगोएं, फिर साफ पानी से धो लें. अच्छी तरह कुल्ला करने पर सिरके की गंध नहीं रहती. खासकर तब यह तरीका उपयोगी है जब अंगूर कई हाथों से गुजर चुके हों या लंबे समय से स्टोर किए गए हों.
धोने के बाद अंगूरों को हल्के हाथों से रगड़कर सुखाना भी जरूरी है. किसी साफ कपड़े या किचन टॉवल से थपथपाकर सुखा लें या खुली हवा में सूखने दें. सूखे अंगूर फ्रिज में ज्यादा समय तक ताजे रहते हैं और उनमें फफूंद लगने की संभावना कम होती है.
इसे भी पढ़ें: Cancer Warning Symptoms: देश में हर साल बढ़ रहे कैंसर के 15 लाख मामले, जानें जानलेवा बीमारी के 3 सबसे कॉमन लक्षण
Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.