मोटापा दुनियाभर में बड़ी समस्या बनता जा रहा है। लोग वर्कआउट या महंगे डाइट प्लान में काफी पैसा खर्च कर देते हैं। ऐसे में अगर आपको सही तरीका पता है तो आप घर बैठे ही बड़ी आसानी से वजन घटा सकते हैं।
Image: freepik

अगर आप पानी पीकर वेट लॉस करना चाहते हैं तो आपको पता होना चाहिए कि कितनी मात्रा में और दिन के किस समय और किस तरीके से इसका सेवन करना है। पानी पीने से भूख कम होती है और मेटाबॉलिज्म बढ़ता है।
Image: freepik

खाने से 30 मिनट पहले 2 कप पानी पिएंगे तो भूख कम लगेगी जिससे कैलरी बर्न करने में मदद मिलती है। पर्याप्त मात्रा में पानी पीने से फैट तेजी से बर्न होता है और शरीर में पानी जमा होने की समस्या कम होती है।
Image: freepik

ठंडा पानी पीने से मेटाबॉलिज्म में थोड़ी तेजी आ सकती है, क्योंकि शरीर इसे गर्म करने में एनर्जी लगाएगा। सामान्य तौर पर महिलाओं को कम से कम 9 कप और पुरुषों को 13 कप पानी पीने की सलाह दी जाती है।
Image: freepik

ये नहीं है कि आप एक बार में सारा पानी पी जाएं। आपको दिनभर धीरे-धीरे पानी पीना है जिससे शरीर हाईड्रेट रहेगा और पेट फूलने जैसी समस्या भी कम होगी। ये पेट भी भरा रखेगा ताकि आपको बार-बार भूख नहीं लगेगी।
Image: freepik

आप सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं, फिर खाने से पहले पिएं। आप अपने पास एक बोतल में पानी भरकर रख लें जिससे आपको पानी पीना याद रहे। सोडा, जूस और कोल्ड ड्रिंक की जगह पानी पीने की आदत डालें।
Image: freepik

असर तेज करने के लिए आप गुनगुने पानी में नींबू का रस, जीरा और हल्दी मिलाकर भी पी सकते हैं। इससे ना केवल स्वाद आएगा, बल्कि ये शरीर को और भी बहुत से फायदे पहुंचाएगा।
Image: freepik
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधियां, तरीके और दावे अलग-अलग जानकारियों पर आधारित हैं। REPUBLIC BHARAT आर्टिकल में दी गई जानकारी के सही होने का दावा नहीं करता है। किसी भी उपचार और सुझाव को अप्लाई करने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
Discover more from HINDI NEWS BLOG
Subscribe to get the latest posts sent to your email.