Dirty Tea Strainer Cleaning: रोजाना चाय बनाने वाली छलनी कुछ ही दिनों में काली और गंदी हो जाती है। चाय की पत्तियों और दूध की परत इसमें जम जाती है, जिससे इसे साफ करना मुश्किल लगने लगता है। कई लोग इसे घंटों घिसते हैं, फिर भी पूरी तरह साफ नहीं हो पाती। लेकिन एक आसान और सस्ता देसी तरीका है, जिससे आपकी चाय की चन्नी बिना ज्यादा मेहनत के चमकने लगेगी और वो भी सिर्फ लगभग 5 रुपये में-
Image: Freepik
एक बर्तन में पानी गर्म करें और उसमें बेकिंग सोडा डालें। अब चाय की छलनी उस पानी में डाल दें। इसके बाद 5-10 मिनट तक उबाल आने दें।
Image: Freepik
गैस बंद करके उसमें सिरका या नींबू डालें। 2-3 मिनट बाद छलनी निकाल लें। अब आप देखेंगे कि गंदगी खुद ही ढीली होकर निकलने लगी है।
Image: Freepik
इसके बाद हल्के हाथ से ब्रश या स्पंज से धो लें और साफ पानी से रिंस करें। बिना ज्यादा मेहनत के आपकी चन्नी बिल्कुल साफ और चमकदार हो जाएगी।
Image: Freepik
हफ्ते में 1 बार ऐसा करने से चन्नी हमेशा साफ रहेगी। इसके इस्तेमाल के तुरंत बाद धोने की आदत डालें। बहुत ज्यादा गंदी होने का इंतजार न करें, वरना छलनी में से बदबू आने लगेगी।
Image: Freepik
इस आसान देसी तरीके से आप अपनी चाय की छलनी को बिना घिसे, कम खर्च में और जल्दी साफ कर सकते हैं।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.