RCB vs SRH IPL Tickets: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का रोमांच शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। आईपीएल का 19वां सीजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े इस मेगा टूर्नामेंट का आगाज डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 28 मार्च को बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। ऐसे में कई लोग अपनी-अपनी पसंदिता टीमों के मैच स्टेडियम में देखना पसंद करते हैं। आईपीएल 2026 के कुछ मैचों के टिकट ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध हैं, जिसे आप आसानी से बुक कर सकते हैं।
किस प्लेटफॉर्म पर मिलेगी RCB vs SRH टिकटें?
आपकी जानकारी के लिए बताया दें कि BCCI ने अलग-अलग टीमों के लिए आधिकारिक टिकट पार्टनर नियुक्त किए हैं। ऐसे में आप अलग-अलग आधिकारिक टिकट पार्टनर की वेबसाइट और ऐप के माध्यम से टिकट बुक कर सकते हैं।
RCB vs SRH ऑनलाइन टिकट बुकिंग प्रक्रिया
RCB बनाम SRH के बीच होने वाले मैच के टिकट के लिए आपको सबसे पहले मैच के आधार पर सही प्लेटफॉर्म (जैसे-rcb.in या District by Zomato) को सिलेक्ट करना होगा।
IPL टिकटों की कीमतें स्टेडियम की लोकेशन और मैच की लोकप्रियता के आधार पर तय की जाती हैं। हालांकि, फिलहाल आईपीएल 2026 के लिए टिकटों की कीमत सामने नहीं आई है, लेकिन बताया जा रहा है कि शुरुआती स्टैंड्स की कीमतें 400 रुपये से 900 रुपये के बीच होती हैं। वहीं, मिडिल स्टैंड्स के लिए दर्शकों को 1,500 रुपये से 4,000 रुपये तक खर्च करने पड़ सकते हैं।
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.