Image: AI
Image: Freepik
हर फिल्टर की एक तय उम्र होती है। आमतौर पर सेडिमेंट फिल्टर: 6-12 महीने, कार्बन फिल्टर: 6-12 महीने, मेम्ब्रेन: 1.5-2 साल, यूवी लैम्प: लगभग 1 साल तक बदल लेनी चाहिए।
Image: Freepik
अगर आपके RO के पानी का स्वाद कड़वा लगे या बदबू आए। इसके अलावा पानी का फ्लो कम आए, तो देरी न करें। तुरंत RO की सर्विस करवाएं।
Image: Freepik
RO जनरल सर्विस हर 3-4 महीने में जरूर करवानी चाहिए। इसके अलावा फिल्टर चेंज 6-12 महीने में करवानी चाहिए। नियमित सर्विस से RO की लाइफ भी बढ़ती है और पानी हमेशा सुरक्षित रहता है।
Image: AI
हमेशा कंपनी के ऑरिजिनल फिल्टर ही इस्तेमाल करें। सस्ते या लोकल फिल्टर से बचें। RO को साफ जगह पर रखें। इसके अलावा साल में एक बार टंकी की अच्छी तरह सफाई जरूर कराएं।
Image: Freepik
अगर आपके घर में पानी ज्यादा गंदा आता है, तो फिल्टर जल्दी भी बदलना पड़ सकता है।
Image: Freepik
गंदा या ठीक से साफ न हुआ पानी पीने से पेट दर्द, डायरिया, इंफेक्शन और स्किन प्रॉब्लम जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए RO की सर्विस को नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है।
Image: Freepik
RO लगाना ही काफी नहीं है, उसकी सही देखभाल करना भी उतना ही जरूरी है। समय पर सर्विस और फिल्टर बदलवाकर आप अपने परिवार को साफ और सुरक्षित पानी दे सकते हैं।
Image: Freepik
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.