T20 World Cup 2026 Prize Money: एक महीने तक चले रोमांच के बाद अब फाइनल की बारी है. 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम ट्रॉफी उठाएगी. ग्रुप स्टेज और फिर सुपर-8 और सेमीफाइनल की चुनौतियों को पार कर खिताबी भिड़ंत में पहुंचे भारत और न्यूजीलैंड की टक्कर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगी. महीने भर की इस मेहनत के लिए टीमों को प्राइज मनी के रूप में तोहफा भी मिलेगा. यहां जान लीजिए अगर टीम इंडिया फाइनल जीतती है तो उसे कितना पैसा मिलेगा?
विजेता बनने पर कितनी प्राइज मनी?
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए 13.5 मिलियन अमेरिकी डॉलर्स का प्राइज पूल सेट किया है. यह रकम भारतीय मुद्रा में 120 करोड़ रुपये से भी अधिक है. इसी 120 करोड़ की रकम में से विजेता, उपविजेता और अन्य टीमों को प्राइज मनी बांटी जाएगी.
अगर भारतीय टीम फाइनल जीत जाती है तो उसे 3 मिलियन डॉलर की प्राइज मनी मिलेगी, जो भारतीय करेंसी में लगभग 27.48 करोड़ रुपये के बराबर है. वहीं भारतीय टीम फाइनल हार भी जाती है तो भी उसे खाली हाथ घट नहीं लौटना पड़ेगा. उपविजेता टीम को 1.6 मिलियन डॉलर यानी करीब 14.65 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिलेगी.
बाकी टीमों पर भी बरसेगा पैसा
सिर्फ फाइनल में जाने वाली टीमों को ही नहीं बल्कि सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों पर भी खूब सारा पैसा बरसेगा. सेमीफाइनल में हारने वाली प्रत्येक टीम को लगभग 7.24 करोड़ रुपये और जो टीम सुपर-8 में पहुंचीं लेकिन सेमीफाइनल में नहीं जा सकीं, उस प्रत्येक टीम को करीब 3.48 करोड़ रुपये मिलेंगे.
ग्रुप स्टेज में ही एलिमिनेट होने वाली प्रत्येक टीम को लगभग 2.29 करोड़ रुपये प्राइज मनी के रूप में मिलेंगे. आपको बता दें कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप की तुलना में इस बार प्राइज मनी में 20 प्रतिशत तक की भारी बढ़ोतरी की गई है.
यह भी पढ़ें:
मिचेल सैंटनर के भड़काऊ बयान पर आई सूर्यकुमार यादव की प्रतिक्रिया, भारतीय कप्तान ने दिया करारा जवाब
Discover more from Hindi News Blogs
Subscribe to get the latest posts sent to your email.